युवक ने वीडियो में की आपत्तिजनक टिप्पणी, जाटव समाज के लोगों ने थाना घेरा

आगरा, 17 मई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जाटव समाज के लोगों के आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में समाज के लोग रविवार को थाना सिकंदरा पहुंच गए। उन्होंने युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि युवक के इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में समाज की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। 
नाराज लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें पूरी गम्भीरता के साथ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक अकबरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments