पालीवाल पार्क में सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैली

आगरा, 17 मई। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शहर के प्रमुख पालीवाल पार्क में रविवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक निकट की बस्ती में रहने वाले शिवम के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि मृतक के चेहरे को पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई। शिवम के भाई जिगर ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। पिता गौतम और मां भीख मांगते हैं। छोटा भाई शिवम हिमाचल प्रदेश में वेल्डिंग कारखाने में काम करता था। एक माह पूर्व वह छुट्टी पर घर आया था। 
शनिवार शाम पांच बजे भाई घर से निकला था। उसे देसी शराब के ठेके पर अमूल नाम के एक युवक के साथ शराब पीते देखा गया था। रात में वह घर नहीं आया। सुबह पालीवाल पार्क में टहलने आए लोगों ने मजार के पास लहूलुहान शव देखा, तो पुलिस को खबर दी। इसके बाद बस्ती के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments