दिनेश और मनोज बने जीत के हीरो, आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का आगाज

आगरा, 26 मई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग के पहले दिन दूधिया रोशनी में दो रोमांचक मैच खेले गए। इनमें जर्मन होम्यो मेडी सेंटर टीम और प्रेम मोटर्स टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर बनाम बंसल एस टैग के मध्य खेला गया। पूल ए के इस मैच में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर टीम ने बंसल एस टैग को 5-1 से पराजित किया।  विजयी टीम के दिनेश शर्मा ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके बाद अनुज सिंह के लगातार दो गोल और मोहित सिंह और डॉ. जयशंकर यादव के एक-एक गोल कर दिखाए। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल सकलैन ने किया। दिनेश शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
दूसरे मैच में प्रेम मोटर्स ने शारदा शार्क को 3-2 से हराया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 2-2 की बराबरी बनाए रखी। खेल समाप्त होने से मात्र 30 सेकंड पहले प्रेम मोटर्स के मनोज योगी ने गोल दाग अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी। मनोज योगी को प्लेयर द मैच चुना गया। 
इससे पूर्व लीग का शुभारंभ मनोज जादौन, सजल बंसल, डॉ. नकुल गौतम, बलदेव भटनागर, शैलेश बंसल ने किया। निर्णायक अजय सिंह राजपूत, धर्मेश राजपूत, गौरव शर्मा, गौरव रौतेला, केपी सिंह यादव, एमडी अहमद खान थे। 
हॉकी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले अनुराग सिंह को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव राजीव सोई और अमिताभ गौतम ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। नरेन्द्र यादव, विवेक उपाधाय, रामलाल याद, धर्मेंद्र बघेल, बंटी यादव, वंदना दीक्षित, संदीप सोलंकी, अमित दीक्षित, शकील खान, धीरज मदान, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा, शाहिद अंसारी मौजूद रहे।
______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments