आरके मार्केटिंग के शोरूम से छह लाख का सामान और नकदी चोरी, बाजार में हड़कंप

आगरा, 18 मई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में सिकंदरा-बोदला रोड स्थित आरके मार्केटिंग के शोरूम से रविवार की रात चोर करीब छह लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह शोरूम खुलने पर हुई। खबर फैलते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चोर रात के समय शटर या पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
पीड़ित कारोबारी का कहना है कि चोर नकदी के साथ कीमती सामान भी ले गए हैं। करीब छह लाख रुपये के सामान और नकदी चोरी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि आर के मार्केटिंग कंपनी के संचालकों द्वारा शहर में सबसे अधिक वैरायटी वाले शोरूम होने का दावा किया जाता है। कंपनी के शहर में तीन बड़े शोरूम, रामबाग, संजय प्लेस और सिकंदरा-बोदला रोड पर संचालित हैं। बताया जाता है कि कंपनी के संचालक रियल स्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments