'वीरू' नहीं, 'बसंती' चढ़ गई विद्युत हाईटेंशन टॉवर पर!

आगरा, 23 मई। आपको शोले फिल्म का वह दृश्य याद होगा, जिसमें बसंती से शादी कराने की मांग को लेकर वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था। जमाना बदल गया है, अब वीरू नहीं, बसंती भी ऐसी मांग करने लगी है।शमसाबाद क्षेत्र में आज शनिवार की सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक "बसंती" चढ़ गई, और अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
मीडिया रिपोर्ट में यह मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के गढ़ी डन्डूरा का बताया गया। युवती के विद्युत हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ने से खलबली मच गई। बड़ी संख्या लोगों की भीड़ जुट गई। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सभी युवती को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए लेकिन युवती ने नीचे उतरने से इन्कार कर दिया। वह कहने लगी कि वह जिस युवक से शादी करना चाहती है उससे पहले शादी करा दो। 
पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को समझाया कहा कि उसकी हर बात को मानेंगे, इसके बाद करीब तीन घंटे बाद युवती हाईटेंशन लाइन के टावर से उतरी। पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments