फतेहाबाद टोल प्लाजा में आग से कंट्रोल और सर्वर रूम जला

आगरा, 23 मई। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से जोरदार धमाका हुआ, जिससे कंट्रोल रूम और सर्वर रूम में आग लग गई। यह देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा 21 के परिसर में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और धमाके के साथ आग फैल गई। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कंट्रोल रूम और सर्वर रूम तक पहुंच गई, जिससे वहां रखा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पूरा सिस्टम जलकर राख हो गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कंट्रोल रूम और सर्वर रूम पूरी तरह जल चुके थे। 
हादसे के कारण कई वाहन बिना टोल के ही निकल गए। बाद में मैन्युअल व्यवस्था कर वाहनों को टोल से गुजारा गया। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments