राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे
आगरा, 09 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा शनिवार को विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमसाबाद रोड पर टीवी टावर के सामने जीएल फार्म हाउस तक निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल ऊँट-घोड़ों, बैंड-बाजों, गीत-संगीत, ध्वज पताकाओं और तोपों सँग ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशप्रद झाँकियों तथा महाराणा प्रताप की आकर्षक डोले ने राष्ट्रभक्ति और सद्भाव का संदेश दिया।
शोभायात्रा में शहर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के लोग लशामिल रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, प्रशांत पौनिया, युवराज सिंह परिहार, पप्पू राघव ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान धनवीर सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, ब्रजमोहन तोमर, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत, डॉ. राकेश, अशोक भदौरिया, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, जीपी ठाकुर, गजेंद्र परमार, थान सिंह, देवेंद्र धाकरे, चंद्रभान तोमर, दिगंबर सिंह धाकरे, प्रदीप सिकरवार, कुँवर राजवीर सिंह, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह और गजेंद्र परिहार मौजूद रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments