सेठ अचल सिंह की 132वीं जयंती पर कल 10 को होगा समारोह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय और प्रदीप जैन आदित्य आएंगे
आगरा, 09 मई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं पांच बार सांसद रहे सेठ अचल सिंह की 132वीं जयंती के अवसर पर अचल ट्रस्ट द्वारा समारोह का आयोजन 10 मई को शाम 3:30 बजे माथुर वैश्य सभागार, पचकुइयां में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय राय होंगे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा प्रीतम सिंह उपस्थित रहेंगे। समारोह में सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां सहभागिता करेंगी।
अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल और उपमंत्री व स्व. सेठ अचल सिंह के प्रपौत्र मनोज जैन वोहरा ने बताया कि समारोह में उद्यमी एवं समाजसेवी डवी सरीन को उनके सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में सेठ अचल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। सेठ अचल सिंह का जीवन जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने सांसद रहते हुए क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें आज भी लोग आदरपूर्वक स्मरण करते हैं।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments