Agra News : खबरें आगरा की....
राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.50 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों की राहत राशि वितरित
आगरा, 09 मई। जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 5.50 लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया गया और करोड़ों की राहत राशि वितरित की गई। कुल 838 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माना धनराशि 871900 रुपये अधिरोपित की गई।
लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृप्ता चौधरी व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 58 वादों का निस्तारण किया गया। नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 71 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीडित पक्षों को 9,03,40,807 रुपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज/अपर सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल-8142 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जुर्माना धनराशि-13534070 रुपये अधिरोपित की गई। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग-प्रथम व द्वितीय, स्थायी लोक अदालत, कॉमर्शियल कोर्ट-प्रथम व द्वितीय के द्वारा कुल 17 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें धनराशि-1103214 रुपये अधिरोपित की गयी तथा वर्चुअल न्यायालय के द्वारा कुल 145275 मोटर वाहन चालानों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर ब्लॉक स्तर समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय एवं यातायात चालान, ग्रीन गैस लि० मो० फोनर, वैवाहिक प्रीलिटिगेशन, भारत दूर संचार निगम लि० एवं समस्त फाईनेन्स कम्पनियों के कुल 394671 वादों का निस्तारण किया गया
इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूकों बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल-979/ वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया। जिसमें समझौते की धनराशि 90435000 रही।
________________________________________
गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर हुई संगीत संध्या
आगरा, 09 मई। साहित्य संगीत संगम और चेतना इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती के उपलक्ष में टैगोर संगीत संध्या का आयोजन ग्रीन हाउस भोगीपुरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रो आन्शवना सक्सेना की रवींद्रनाथ टैगोर लिखित बांग्ला भाषा में रचित प्रार्थना से हुआ, जिसका भावानुवाद सुशील सरित ने किया। पूजा ने रविन्द्र गीत को प्रस्तुत किया। दुर्ग विजय सिंह दीप, हरीश भदोरिया ने उनकी रचना धर्मिता पर प्रकाश डाला।
अशोक अश्रु, डॉ रमेश आनंद विजया तिवारी एवं डॉ सुषमा सिंह ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।
________________________________________
रितिक प्रजापति लोहिया वाहिनी महानगर के अध्यक्ष, 31 से अधिक युवाओं को भी जिम्मेदारी
आगरा, 09 मई। रितिक कुमार प्रजापति को महानगर समाजवादी लोहिया वाहिनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार को 31 सदस्यीय महानगर कमेटी भी घोषित की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व कैबिनेट मंत्री माननीय दयाराम प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ है। लोहिया वाहिनी का हर कार्यकर्ता डॉ. लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को घर-घर पहुंचाए और 2027 की तैयारी में जुट जाएं
प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने नवगठित टीम को बधाई दी। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नई टीम ऊर्जावान है। सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में निखिल निगम महासचिव, चेतन्य शर्मा उपाध्यक्ष, बब्लू अब्बाश, अब्दुल खालिद, सोनू यादव, अफजल बेग, आकाश शर्मा, मुनब्बर पठान, मनोज प्रजापति, सुमित यादव, कामिल कैफ, धार्मिक बघेल मीडिया प्रभारी, मनीष गौतम, प्रवल चौहान, सलमान कुरैशी, अंकित जाटव, ललित प्रजापति, दक्ष चौधरी, रिहान खाँन, सत्येन्द्र प्रजापति, सत्यप्रकाश निगम, मनीष प्रजापति, मकेंद्र यादव, साजिद मालिक, सौरव यादव बनाए गए हैं।
संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने किया। कार्यक्रम में सतीश अरोड़ा, जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा बलविंदर सिंह जाटव, देवेंद्र राठौर उपाध्यक्ष, बिजेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष, मानवेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कृपाल सिंह चौहान, देवेंद्र जाटव, राजपाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सुमित प्रजापति मौजूद रहे।
________________________________________
दो दिवसीय ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम संपन्न
आगरा, 09 मई। आध्यात्मिक जागरण, मानवीय मूल्यों एवं आंतरिक शांति का संदेश प्रसारित करने वाली संस्था श्री राम चंद्र मिशन एवं हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा बाबूजी महाराज के 127वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अकबरा रोड, अरतौनी, आगरा-दिल्ली हाईवे पर आश्रम में दो दिवसीय सामूहिक ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आयोजन श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक पद्म भूषण कमलेश डी. पटेल के सानिध्य में हुआ। सामूहिक ध्यान सत्र, सत्संग में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधन एवं ध्यान योग टीम से रमेश वर्मा, डॉ. राम नरेश शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, प्रमोद सारस्वत, विजय गोयल, ऋषि तोमर, बीर पाल, डॉ. राजवीर सिंह, कैलाश सिंह, संजीव कुमार, शरद जैन, अनिल उपस्थित रहे।
________________________________________
क्षत्रिय समाज ने अवधपुरी से निकाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा
आगरा, 09 मई। अवधपुरी क्षेत्र में क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने झंडी दिखाकर व महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। महाराणा प्रताप और भारत माता की आकर्षक झांकियां देश की अखण्डता और भाईचारे का संदेश देती नजर आईं।
महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं का वर्णन करते हुए शोभायात्रा ने मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा, सेक्टर चार, सेन्ट्रल पार्क के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वर्मा डेयरी पर विश्राम लिया। इस अवसर पर डॉ. अलौकिक उपाध्याय, शिवम चौहान, उज्जवल चौहान, प्रमोद चौहान, दीपक चौधरी, हैप्पी तोमर, अरूण तोमर, धर्मेन्द्र चौधरी, रवि चौहान, ललित शर्मा, दीप विनायक, विनायक, कान्हा राठौर, धीरज जैन, निशू कपूर, प्रेम सिंह धाकड़ उपस्थित थे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments