चौराहों के पचास मीटर दायरे में खड़े होने वाले ठेल-ढकेल, वाहन होंगे जब्त!

आगरा, 19 मई। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में जुटी पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि चौराहों के 50 मीटर के क्षेत्र को नो अतिक्रमण जोन घोषित कर दिया गया है। पचास मीटर दायरे में खड़े किसी भी ठेल-ढकेल, खोखों या वाहनों को अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने फुटपाथ और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण न करें, वाहनों काे निर्धारित स्थलों पर ही खड़ा करें। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम के हालात रहते हैं।
चौराहों के 50 मीटर के क्षेत्र में नो अतिक्रमण जोन अभियान के तहत डीसीपी यातायात सोनम कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की शाम भगवान टाकीज, बोदला और रामबाग चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने के साथ ही लोगों से सीधा संवाद किया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
तीनों चौराहों के 50 मीटर के क्षेत्र से अवैध कब्जों को हटवाया। लोगों ने यहां पर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था, जिसे खाली कराया गया। थानों की पुलिस ने फुटपाथ और सड़कों पर लाउडस्पीकर से अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी। उनसे कहा कि अतिक्रमण न करें, वाहनों काे निर्धारित स्थलों पर ही खड़ा करें।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments