वायु प्रदूषण, रोड डस्ट रोकने, कैलाश मंदिर, बल्केश्वर घाट, यमुना किनारा पर यमुना आरती के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश, भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारने की पहल होगी
आगरा, 07 मई। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति/जिला वेटलैंड समिति / जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में वेटलैंड संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन, प्रदूषण संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वायु गुणवत्ता की स्थित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि माह अप्रैल के 30 दिनों में एक्यूआई का स्तर 200 से कम रहा जिसमें 30 दिन में 07 दिन गुड की श्रेणी में 23 दिन मॉडरेट श्रेणी में रहे।
संजय प्लेस में अधिक वायु प्रदूषण व रोड डस्ट प्रकरण रखा गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम को पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु एक्शन प्लान बनाने रोड डस्ट के स्रोत को समाप्त करने, रोड प्लांटेशन रख रखाव के निर्देश के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गों हेतु भी इसी प्रकार का एक्शन प्लान तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में शहर में हैवी मोटर व्हीकल ट्रक जिनका गंतव्य आगरा नहीं है उन्हें उत्तरी बाईपास, से गुजारने जिससे शहर में प्रदूषण के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व दुर्घटना रोकी जा सकें का प्रकरण रखा गया। जिलाधिकारी ने हैवी मोटर व्हीकल/ट्रक आदि को डायवर्ट करने हेतु पुलिस आयुक्त तथा अन्य संबंधित से पत्र व्यवहार के निर्देश दिए। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, वेजिटेबल, फ्लावर वेस्ट, कन्सट्रक्शन एण्ड डिमालिशन वेष्ट प्रबन्धन, हॉर्टिकल्चर वेस्ट हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने हॉर्टिकल्चर वेस्ट हेतु नगर निगम को पार्कों में पिट्स बना कर कंपोस्ट बनाने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ रोग संस्थान व धांधुपुरा से होकर आने वाले अपशिष्ट जल का सीधे वन भूमि से होकर सीधे यमुना में मिलने के प्रकरण को उठाया गया जिसमें बताया गया कि जल निगम द्वारा एसटीपी बनाया जाना है जिसमें जालमा व जल निगम के बीच एमओयू हो गया है।
बैठक में एनजीटी नई दिल्ली में विचाराधीन वादों की समीक्षा कर संबंधित को उचित निर्देश दिए गए।
बैठक में गंगा ग्राम समिति के अंतर्गत यमुना नदी पर आरती हेतु कैलाश मंदिर, यमुना किनारा, बल्केश्वर घाट आदि पर कार्य योजना बनाने को संबंधित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महा अभियान में आम जन को भी प्रेरित कर सहभागिता कराने, हेतु नगर निगम के प्रत्येक जोनल ऑफिस स्तर पर अभियान शुभारंभ के 15 दिन पूर्व से ही स्व प्रेरणा से पौधरोपण करने वाले आमजन को वृक्षारोपण हेतु पौधे गोद देने उनका रजिस्टर में रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला, एडीएम प्रशासन नगर आजाद भगत सिंह, डीएफओ राजेश कुमार, समिति सदस्य केसी जैन, दीपक ढल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments