जूता फैक्ट्रियों में हड़ताल की सूचना मिलते ही पहुंच गया प्रशासनिक अमला, मानदेय बढ़ाने के आश्वासन पर माने हड़ताली

आगरा, 12 मई। बिचपुरी ब्लॉक के कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित दो जूता फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह हड़ताल कर दी। इससे कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया और तनावपूर्ण हालात बन गए।
हड़ताल की सूचना पर एसडीएम सदर सचिन राजपूत, एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह, एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह, एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा और कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हड़तालियों से काफी देर चली वार्ता के बाद प्रबंधन की ओर से मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर दोपहर में काम पर लौटे। 
हड़ताली कारीगर लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। नाराज मजदूरों ने सुबह काम बंद कर फैक्ट्री परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन और मजदूरों से वार्ता कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। मानदेय बढ़ाने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी हड़ताल वापस लेने पर राजी हुए।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments