जयंती पर पंडित सुमित्रानंदन पंत का स्मरण 
आगरा, 20 मई। भारतीय बैंकर्स क्लब के तत्वावधान में छायावाद के प्रमुख स्तंभ सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर प्रकृति तत्वों का छरण और उन पर नियंत्रण पर एक संगोष्ठी का आयोजन ग्रीनहाउस भोगीपुरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से पूजा तोमर ने किया। चंद्रशेखर शर्मा ने कहा सुमित्रानंदन प्रकृति धर्मा कवि थे और हम प्रकृति का छरण कर रहे हैं। इस कारण ही इस पर विचार करने के लिए हमने आज का दिन चुना है राजीव सक्सेना ने कहाकि बीमारियों को नियंत्रित करना है तो प्रकृति की सहायता लेनी होगी। प्रो आन्शवना सक्सेना ने कहा कि कौसानी में जन्मे पंडित जी की रचनाओं में प्रकृति बोलती है । सुशील सरित ने भी संगीत बद्ध प्रस्तुति दी। हरीश भदोरिया, डा नीरज स्वरूप, मृगांकी, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख, सुभाष सक्सेना, सुधीर शर्मा, निमिषा स्वरूप ,विजय गोयल, जगमोहन गुप्ता, डॉ असीम आनंद की उपस्थिति रही।
_________________________________________
छह वर्ष से मांग रहे बाजारों में पार्किंग, व्यापारियों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
आगरा, 20 मई। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय पुरसनानी के नेत्तृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मिला और व्यापारिक केंद्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। 
ज्ञापन के कहा गया कि शहर के प्रमुख बाजारों में पिछले छह वर्ष से पार्किंग की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है। मोती गंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर मंगल ने आदर्श मंडी बनाने की मांग की। लुहार गली एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने लुहार गली में आने वाले सभी स्थानों पर नगर निगम के साइन बोर्ड के साथ गेट नम्बर लिखवाने की मांग की। अमित अग्रवाल पारुल पार्षद ने कमला नगर मेन मार्किट में शौचालय के पुनः निर्माण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा संजीव अग्रवाल, शैलेन्द्र भाई, राजीव अग्रवाल भी शामिल थे।
_________________________________________
कंगना रनौत प्रकरण में अब छह जून को होगी बहस 
आगरा, 20 मई। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में बुधवार को यहां अदालत में सुनवाई के दौरान सांसद की अधिवक्ता सुधा प्रधान द्वारा कुछ अन्य प्रपत्र पत्र पत्रावली में प्रस्तुत किये। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
वादी पक्ष ने इस पर एतराज करते हुए कहा कि हर तारीख पर कंगना रनौत की ओर से कोई न कोई नया प्रपत्र दाखिल किया जाता है। इस प्रकार मामले को टालने की कोशिश की जा रही है। वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहाकि अब इस मामले को ज्यादा आगे न बढ़ाया जाए। कोर्ट इसमें शीघ्र ही अपना निर्णय पारित करे। कोर्ट ने फाइनल बहस के लिए आगामी छह जून की तिथि नियत कर दी। वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, प्रीति कुमारी, बी एस फौजदार आदि अधिवक्ताओं ने दलील पेश की।
_________________________________________
दिल्ली में तीन दिन का चक्का जाम 
आगरा, 20 मई। दिल्ली सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन टैक्स में वृद्धि एवम्  BS-4 कमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अनुरोध पर 21, 22, 23, मई को दिल्ली एनसीआर में सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। 
ट्रांसपोर्ट चैंबर आगरा के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्टरों से तीन दिनों तक अपने वाहन को दिल्ली न भेजे जाने का अनुरोध किया है।
_________________________________________