Agra News: खबरें आगरा की...

तेरे मन में राम, तन में राम, रोम रोम में राम रे...!
आगरा, 18 मई। रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल (अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान समिति) एवम् सुभारत संगीत निकेतन, सिकंदरा के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र पुरुषोत्तम अधिक मास के आरंभ पर "सनातन भक्ति संगीत संध्या" का आयोजन हरिकृष्ण वृद्ध जन सम्मान भवन, पश्चिमपुरी सिकंदरा में संपन्न हुआ। 
देवाशीष गांगुली "संगीतेश" के निर्देशन में हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, आर्य समाज और राधा स्वामी सत्संग आदि सभी मतों के विभिन्न सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की। देवाशीष गांगुली और साथी कलाकारों ने यह भजन सुनाकर सबको भक्ति भाव में डुबो दिया-
"तेरे मन में राम, तन में राम, रोम रोम में राम रे, 
प्रस्तुति देने वालों में संगीत डिप्लोमा के विद्यार्थी कलाकारों में जूनियर डिप्लोमा की सविना खान, राजेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, रागिनी जैन, प्रतीक्षा जैन, निशा गोस्वामी, निखिल कुलश्रेष्ठ, करीना गोयल, सरदार अमनदीप सिंह, वैभव शर्मा, भव्यांश गोयल, कपिल सागर, शांभवी ठाकुर, उत्कर्ष तिवारी शामिल थे।
प्रारंभ में वृद्धजन सम्मान समिति के संस्थापक एवं सेवा प्रमुख डॉ. गिरीश सी. गुप्ता एवं सुभारत संगीत निकेतन के संस्थापक पंडित देवाशीष गांगुली और मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. अग्रवाल सहित मंजू गुप्ता, मीता गांगुली, देवाशीष रत्ना चटर्जी, समृद्धि सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवम् माल्यार्पण किया।
सीनियर डिप्लोमा की चित्रा गोयल, अयान खां, विदिशा शांत, प्रशांत परिहार, महिमा सत्संगी, अमिता शांत, संगीत प्रभाकर डिप्लोमा की समृद्धि सिंह कोषाध्यक्ष, आदित्य सिंह राणा सह सचिव, अरमा कुमारी और पूजा अग्रहरि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर लिया। डॉ. महेश धाकड़, राजेश गुप्ता, जेपी शर्मा, तरुण राज, एसके गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, कमलदीप, विजय पाठक उपस्थित थे।
________________________________________
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर ताजमहल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता 
आगरा, 18 मई। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अन्तर्गत उप अधीक्षण पुरातत्वविद की अध्यक्षता में ताजमहल पर सोमवार को सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक 10वीं से 12वीं क्लास तक के छात्र/छात्राओं के साथ वाद-विवाद प्रतियोगता का आयोजन किया गया। 
प्रतियोगता में नगर निगम इण्टर कॉलेज, ताजगंज के छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये गये एवं छात्र/छात्राओं को संग्रहालय के रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारियां प्रदान की गई। स्मारक का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के आशीष कुमार उप अधीक्षण पुरातत्वविद, आंकाक्षा सहायक पुरातत्वविद, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, उद्यान सहायक-।।, रवि प्रताप मिश्रा कनिष्ठ संरक्षण सहायक,  तनुज दत्त शर्मा, शिफ्ट प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पुरस्कृत छात्र/छात्राओं के नाम-
प्रथम पुरस्कार- शुभम (कक्षा 11) एवं सागर (कक्षा 12), द्वितीय पुरस्कार प्राची (कक्षा 11) एवं अशिका राठौर (कक्षा 11), तृतीय पुरस्कार- स्नेहा (कक्षा 11) एवं सुहानी (कक्षा 12), सात्वंना पुरस्कार- जया (कक्षा 11) एवं चाहत (कक्षा 11)।
________________________________________
शैक्षणिक अनुसंधान में एआई तकनीक के समावेशन पर कार्यशाला 
आगरा, 18 मई। “शैक्षणिक अनुसंधान में एआई उपकरण के अनुप्रयोग” विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ 18 मई 2026 को दयालबाग शिक्षण संस्थान में एआईयू-डीईआई-एएडीसी के तत्वावधान में हुआ। निदेशक प्रो. सी. पाटवर्धन ने एआई के उपयोग के फायदे और नुकसान दोनों पर जोर देते हुए एफडीपी के प्रतिभागियों को प्रेरित किया। संयोजक एवं एआईयू-डीईआई-एएडीसी की नोडल अधिकारी प्रो. ज्योति गोगिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सह-संयोजक डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
तकनीकी सत्रों में कर्णावती विश्वविद्यालय, गांधीनगर से प्रो. किशोर भानुशाली; आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. प्रीति जगवानी; जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा से डॉ. अनुजा शुक्ला; शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़, शारदा यूनिवर्सिटी से सीए संजीव सिंह ठाकुर; डीईआई के पूर्व छात्र डॉ. ध्रुव भंडारी एवं शिवि कुलश्रेष्ठ; डीईआई के भौतिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग से प्रो. संदीप पॉल, डॉ. लोतिका सिंह एवं हार्दिक चड्ढा तथा डीईआई के अभियांत्रिकी संकाय के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से डॉ. के. श्रीनिवास, डॉ. ए. चरण कुमारी, डॉ. वी. प्रेम प्रकाश एवं ऋतेश कुमारी ने अपने विचार साझा किए। 
________________________________________
संजय गुप्त को लखनऊ में मिला साहित्य साधक सम्मान 
आगरा, 18 मई। लखनऊ की साहित्य एवं अध्यात्म की संस्था अंतरराष्ट्रीय सुर संगम काव्य गंग धारा ने शहर के साहित्य सेवी संजय गुप्त को "साहित्य साधक सम्मान" से सम्मानित किया।
संजय गुप्त द्वारा लिखित चार पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है तथा एक हजार से अधिक कविता, कहानी, आलेख व समीक्षा लिख चुके हैं। आकाशवाणी पर वार्ताओं के प्रसारण के अतिरिक्त छह सौ से अधिक ऑनलाइन कार्यक्रमों में रचनाओं का पाठ कर चुके हैं। अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
समारोह में पटना (बिहार) से वरिष्ठ साहित्यकार राशदादा राश, डीग (राजस्थान) से प्रकाश चंद पाराशर एवं सोहन लाल शर्मा प्रेम, रतलाम से डॉ० प्रकाश उपाध्याय, कानपुर से कुसुम सिंह अविचल एवं नोएडा से उमाकांत त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्री मिश्रा ने देश के विभिन्न भागों से आए रचनाकारों को कविता संग्रह "मां नर्मदा" का लोकार्पण के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में पांच अन्य पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया। 
________________________________________
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
जिला रैंकिंग टेबल टेनिस कल 19 मई से
आगरा, 18 मई। प्रथम जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 19 से 20 मई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम ,सदर बाजार में खेली जाएगी। जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में खेली जाएगी इनमें 1 अंडर-9. (बालक एवं बालिका वर्ग) 2.होप्स (अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग) 3.कैडेट (अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग) 4.सब जूनियर (अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग) 5 जूनियर( अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग), 6. यूथ (अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग) 7.महिला एवं पुरुष वर्ग 8.वेटरन्स (मास्टर्स) के मुकाबले खेले जाएंगे। 
अंडर 9 ,11, 13,15 बालक एवं बालिका वर्ग के मैच 9:00 बजे से शुरू होंगे तथा अंडर 17, 19 , महिला, पुरुष, वेटरेनस वर्ग के मुकाबले 4:00 बजे से शुरू होंगे। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र भी लगाएं। जन्म प्रमाण पत्र के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं होगा। 
________________________________________
कामकाजी महिलाओं की रैंप पर कैटवॉक
आगरा, 18 मई। ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में "वॉक फॉर कॉज़" फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो के पहले राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैजुअल ड्रेस थीम पर आकर्षक रैंप वॉक कर तालियां बटोरीं। दूसरे राउंड में ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की करीब तीस महिला सदस्याओं ने कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीसरे राउंड में दिल्ली से आई प्रोफेशनल मॉडल्स ने ग्लैमरस प्रस्तुति दी।
संस्था की संस्थापिका रिचा बंसल एवं सुरुचि शर्मा ने बताया कि यह चैरिटी फैशन वॉक से एकत्रित धनराशि कल्याणम फाउंडेशन को समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के सेवा कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन विकास सिंह वेदा ने किया। 
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 कामकाजी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. रेनुका डंग, डॉ. रंजना बंसल, पूनम सचदेवा, रिया अग्रवाल, इरमिन फ़रहत अली, हिमानी चावला, नुपुर वरनवाल, शिवानी जैन, रीना विज, नीता मित्तल, कमलेश सचदेवा, रिता रानीवाला, पूर्णिमा सिंह बहल, सोनम यादव, निधि अग्रवाल, रजनी नायर देव, श्रेया बुद्धिराजा, विनी अग्रवाल एवं रश्मि गर्ग थीं।
________________________________________
न्यायिक कार्य से विरत रहे सदर तहसील के अधिवक्ता
आगरा, 18 मई। तहसील बार एसोसिएशन सदर तहसील के अधिवक्तागणों ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर लखनऊ बार के अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज और उनके 30 से 35 साल पुराने चैंबरों को तोड़े जाने का विरोध किया।
अधिवक्ताओं की बैठक में घटना की घोर निंदा की गई। और लाठी चार्ज में सम्मिलित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की एवं अधिवक्ता गणों के चैंबरों का पुनर्निर्माण करने की मांग की गई। बैठक में राजेंद्रपुर कुलश्रेष्ठ,  अमरनाथ पाठक, लाल बहादुर राजपूत, इंद्रपाल सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, विजय कुमार कुलश्रेष्ठ, भगवान सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, मानसिंह, शिवनंदन शर्मा, संजय, रानू जैन, लखन कुमार, ललित अग्रवाल ने भाग लिया।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments