एत्मादुद्दौला क्षेत्र में ‘कॉकरोच’ बना अधेड़, लगे जिंदाबाद के नारे
आगरा, 24 मई। एत्मादुद्दौला क्षेत्र स्थित नगला बिहारी इलाके में शनिवार को उस समय अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला माहौल बन गया जब एक अधेड़ व्यक्ति ने ‘कॉकरोच’ का रूप धारण कर लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति अजीब हरकतें करते हुए सीधे एक स्थानीय मंदिर परिसर में पहुंच गया, जहां उसकी विचित्र गतिविधियों को देखकर ग्रामीण और श्रद्धालु हैरान रह गए। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई और माहौल शोरगुल में बदल गया। कुछ लोग जल्दी ही समझ गये कि यह व्यक्ति कॉकरोच का रूप धारण करके क्या संदेश दे रहा है। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा ‘कॉकरोच पार्टी जिंदाबाद’ जैसे नारे भी लगाए जाने लगे। ‘कॉकरोच’ बने इस व्यक्ति का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में किसी प्रशासनिक या पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्ट और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर एआई की मदद से लोग खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवक्ता और युवा मोर्चा प्रमुख बताकर पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहे हैं। युवाओं के बीच यह ट्रेंड बेरोजगारी, संघर्ष और सिस्टम से जूझती जिंदगी को मजाकिया अंदाज में दिखाने के रूप में सामने आया है।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments