Agra News: खबरें आगरा की...
महर्षि परशुराम शोभायात्रा निकाली गई
आगरा, 24 मई। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति के तत्वावधान में रविवार की सुबह राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी से भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महर्षि परशुराम की झांकी के साथ भगवान गणेश, हनुमान, राधा कृष्ण, दुर्गा मां और शंकर पार्वती की झांकियां को बैंड बाजे गीत संगीत और भजन गाते हुए निकाला गया। पुरुषों द्वारा शंखनाद और जयकारे लगाकर उत्साहवर्धन किया गया।
शोभायात्रा ने नगला पदी के रास्ते पटवारी चौराहे से होते हुए हरिओम सेवा सदन अमर विहार पुलिस चौकी के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में कई जगह तोरणद्वार बनाए गए, जहां भगवान की आरती और फूलों से वर्षा की गई। बाबा बाल योगी, मुख्य अतिथि डॉक्टर डी वी शर्मा, अजय दुबे (सहायक आयुक्त आयकर विभाग), अनिल मिश्रा ग्वालियर, रमाकांत उपाध्याय मंत्री राज्य गौ सेवा आयोग, राजीव शर्मा , सर्वेश पाठक, मनोज पांडे, अशोक चौबे (जिला शासकीय अधिवक्ता) का स्वागत संस्था के संस्थापक ए सी पाठक, प्रेम शंकर शर्मा, एसपी अग्निहोत्री, अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ,जेपी लवानिया, रामविलास पाठक ,शिवाकांत मिश्रा, मुकेश शर्मा ,मुरली मोहन शर्मा, राजेंद्र पाराशर आदि ने किया। शोभायात्रा में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
______________________________________
ज्ञानवर्धन नगायच की कृति 'शांति वेद' का विमोचन
आगरा, 24 मई। सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी ज्ञानवर्धन नगायच द्वारा रचित कृति 'शांति वेद' का विमोचन सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के साथ पदाधिकारियों ने किया।
राजेंद्र पाराशर, अजय द्विवेदी सहायक आयुक्त आयकर, रमाकांत उपाध्याय राज्य गोसेवा आयोग मंत्री, रामेंद्र शर्मा, कक्कू शर्मा आशुतोष गौतम, डॉ प्रमोद रावत, भी विमोचन समारोह में शामिल रहे। पुस्तक भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, महावीर और महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के आदर्शों को रेखांकित करते हुए समाज से घृणा और वैमनस्य को मिटाने का संदेश देती है।
समिति के सदस्यों मुकेश शर्मा एमएम शर्मा, जेपी लवानिया, बृजेश गौतम, डॉ शिवाकांत मिश्रा, विष्णु उपाध्याय एडवोकेट, अनिल पाठक, हरीश शर्मा, पंकज मिश्रा लेखक के यशस्वी जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।
______________________________________
आगरा क्लब में "मे क्वीन बॉल 2026" का भव्य समापन, विजेताओं के सिर सजा ताज
आगरा, 24 मई। आगरा क्लब में विगत रात्रि हुई "मे क्वीन बॉल 2026" प्रतियोगिता में क्लब क्वीन दीप्ति सारस्वत, क्लब प्रिंसेस अर्शप्रीत कौर और क्लब शहज़ादी का ताज डॉ. निधि रावत के सिर पर सजा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मिसेस साही, डॉ. अनु प्रसाद (स्किन एक्सपर्ट) और कॉर्पोरेट ट्रेनर सुप्रिया शामिल रहीं।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा प्रताप, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रजत त्यागी, ब्रिगेडियर के.बी. सिंह तथा ब्रिगेडियर एस.पी. यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दिल्ली से आईं प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।
सचिव राहुल के. पालीवाल ने बताया कि सभी विजेताओं को गिफ्ट वाउचर्स, सर्टिफिकेट्स, ट्रैवल वाउचर्स, क्राउन प्रदान किए गए। कार्यक्रम का निर्देशन सूरज तिवारी ने किया।
______________________________________
पालीवाल पार्क में चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान
आगरा, 24 मई। पालीवाल पार्क को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रविवार की प्रातः भ्रमणकारियों द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डॉ. संजीव गोयल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की। सहभागिता करने वालों में डी पी सिंह, डीएफओ (सेवा निवृत), वरिष्ठ अधिवक्ता के सी जैन, किशोर जैन, डॉ आदित्य राय, डॉ मानसी राय, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमेन्द्र अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल शामिल रहे।
इस मांग उठाई गई कि पालीवाल पार्क को तत्काल प्रभाव से “नो प्लास्टिक ज़ोन” घोषित किया जाए। इसके लिए जगह जगह पर पार्क में बोर्ड भी लगाएं जाए। अधिवक्ता केसी जैन ने कहा कि पालीवाल पार्क में स्वच्छता के नाम पर पेड़ों के नीचे गिरे हुए सूखे पत्तों एवं प्राकृतिक सुरक्षा कवच को हटाया जा रहा है, जो पूर्णतः गलत एवं पर्यावरण विरोधी है। अभियान में उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। जब तक नागरिक स्वयं जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं होगा।
______________________________________
वीडियो काव्य गोष्ठी में जुटे विभिन्न शहरों के कवि
आगरा, 24 मई। संचेतना संगम संस्था के तत्वावधान में रविवार को वीडियो काव्य गोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार राज कुमारी चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक दिल्ली एस.जी.एस. सिसौदिया 'निसार' थे।
सरस्वती वंदना अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री प्रो.(डाॅ.) शशि तिवारी द्वारा की गई। काव्य गोष्ठी का विषय ग्रीष्म ऋतु को लेकर था। डाॅ. शशि तिवारी के गीत 'जिया कैसे राखूँ तुम बिन साँवरिया' तथा मुख्य अतिथि के गीत 'मेरे सपनों के आंगन में' को अत्यंत सराहना मिली।
डाॅ.राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु विद्यासागर, डाॅ.शशिगोयल, दुर्ग विजय सिंह दीप, सुशील सरित की उपस्थिति में संतोष तोषनीवाल ( इंदौर), प्रणव कुमार कुलश्रेष्ठ (टूण्डला), संजय गुप्ता, विजय तिवारी, हरीश कुमार भदौरिया, डाॅ.रेखा कक्कड़, डाॅ.सुकेशनी दीक्षित, नीता दानी, डाॅ.रामेंद्र शर्मा 'रवि', गायत्री देवी, आभा मेहरा, डाॅ.मंजू स्वाति, शशि तनेजा (आगरा), डाॅ.रमेश कटारिया 'पारस', (ग्वालियर) डाॅ.रामनिवास तिवारी, (निवाड़ी), डाॅ.सुदेश भाटिया विद्यासागर, निशि गंधा (दिल्ली), इलियास अहमद खान (पोर्टब्लेयर), मृगनयनी पांडेय (फरीदाबाद) ने काव्य पाठ किया।
डाॅ.कविता सिंह प्रभा ने सभी का स्वागत किया। संचालन डाॅ.यशोधरा यादव 'यशो' द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रिका जोशी ने किया।
______________________________________
सनातन समागम में धर्म की रक्षा का संकल्प
आगरा, 24 मई। सनातन रक्षा ट्रस्ट द्वारा बोदला क्षेत्र में स्थित एक होटल में आयोजित "सनातन समागम" में सनातन रक्षा के कार्यों के बारे में बताया गया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ मोहित आर्य ने कहा कि सनातन हमारे रग रग में है, आज के युवा को सनातन को जीना होगा और उसके वास्तविक अर्थ को समझना होगा। डॉ काजल शर्मा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वह घर के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करें। सचिन दीक्षित ने सनातन के विषयों पर कविताओं से तालियां बटोरीं। भवेंद्र ने कहा कि हम हफ्ते में एक बार मंदिरों पर अवश्य बैठें और वार्तालाप करें। अध्यक्षता कर रहे हेमेंद्र पाठक ने गैर सनातनी गतिविधियों से सजग रहने के लिए जागरूक किया। डॉ अनुराग शर्मा ने कहाकि हम धर्म की रक्षा करेंगे तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा।
कार्यक्रम में अवनी सारस्वत द्वारा "रघुवर पधारों " गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया गया । सात वर्षीय सरिशा मल्होत्रा द्वारा भी मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अशोक तोमर ,श्याम तिवारी, सुधीर टंडन, मनोज सबनानी, डॉ दिवाकर तिवारी, अनुपम शर्मा, शोभित, रोहित, रामेश्वर वर्मा, प्रदीप पाठक, प्रमोद महाजन मौजूद रहे।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments