खबरें खेल जगत की....
अंडर 19 बालिका क्रिकेट की चयन प्रक्रिया पूर्ण
आगरा, 09 मई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को यहां अंडर 19 बालिका वर्ग की तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया (ट्रायल मैच) सम्पन्न हुए।
इन ट्रायल्स में 120 बालिकाओं ने नोएडा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा से भाग लिया। छह टीम बनाकर इनके ट्रायल मैच कराए गए।
मैच के बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथि पूरन डाबर, गोपाल गुप्ता, विजय भार्गव, लोकेंद्र चाहर, राजेश सहगल, गुलशन लांबा ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर हेमलता काला, सुमित शर्मा, गायत्री यादव, शिखा झींगरान, नीतू सिंह, अनीस राजपूत, सर्वेश भटनागर, धीरज उपाध्याय, मनोज कुशवाहा, दया राजपूत उपस्थित रहे।
________________________________________
आगरा के शकील खान बने फेडरेशन कप लैक्रॉस चैम्पियनशिप के टेक्निकल डायरेक्टर
आगरा, 09 मई। लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली फेडरेशन कप लैक्रॉस चैम्पियनशिप के लिए आगरा के शकील खान को तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक सुंदरनगर में आयोजित होगी।
वर्तमान में Sharda World School में खेल प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ ए लारी द्वारा जारी पत्र में शकील खान को प्रतियोगिता के सफल संचालन, योजना एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
________________________________________
स्टेडियम में दी स्व गणना की जानकारी
आगरा, 09 मई। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्व जनगणना का कार्यक्रम आयोजित किया।
अजय कुमार शर्मा एवं राजीव कौशिक द्वारा स्टेडियम में उपस्थित समस्त खिलाड़ियों को स्व गणना संबंधी जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments