कलक्ट्रेट स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा, आत्मदाह का प्रयास भी

आगरा, 22 मई। जिला कलक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को अलग-अलग मामलों को लेकर दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इनमें से एक महिला ने रिटायर्ड दरोगा ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। 
एक अन्य महिला ने अपार्टमेंट में देह व्यापार से जुडे़ लोगों पर परेशान करने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने दोनों मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
थाना ट्रांस यमुना निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर खुद पर ज्वलनशील छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला को आत्मदाह का प्रयास करते देख कार्यालय पर मौजूद पुरुष व महिला पुलिसकर्मी भाग कर पहुंचे और महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला ने बताया कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं। ससुर के मारपीट का वीडियो होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कई बार थाने के चक्कर लगाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर डीसीपी सिटी से मिलवाया। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
ताजगंज निवासी एक अन्य महिला ने भी डीसीपी सिटी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग देह व्यापार से जुड़े हैं। पूर्व में उनके और उनकी बेटी से मारपीट कर चुके हैं। एक वर्ष से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। महिला आयोग में भी शिकायत कर चुकी है। बसई चौकी पुलिस आरोपियों का पक्ष लेती है। आरोपी लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। अपनी बेटियों को देह व्यापार में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं। 
डीसीपी सिटी ने दोनों महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments