आगरा में चौथी बार आईपीएल फैन पार्क का आयोजन 23-24 मई को

आगरा, 22 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आईपीएल 2026 फैन पार्क का आयोजन 23 एवं 24 मई को जीआईसी ग्राउंड में किया जा रहा है। शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में फैन पार्क की जर्सी का अनावरण किया गया। 
इस अवसर पर बीसीसीआई के इरफान दादन ने कहा कि आईपीएल फैन पार्क का उद्देश्य उन क्रिकेट प्रेमियों तक भी आईपीएल का रोमांच पहुंचाना है, जो स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि शहर में चौथी बार आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है।
यहां आने वाले दर्शकों को लाइव मैच के साथ मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। निदेशक पूरन डावर ने बताया कि फैन पार्क में मनोरंजन की कई गतिविधियां रखी गई हैं। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
यह फैन पार्क देश के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जहां क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम जैसा लाइव अनुभव मिलेगा। फैन पार्क में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर और चंद्र मोहन सचदेवा, सुमित शर्मा, शिखा झींगरन भी मौजूद रहे।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments