Agra News: खबरें आगरा की....

नवीन जैन ने प्रमुख चौराहों और बाजारों में चलाया राष्ट्र प्रथम अभियान
आगरा, 21 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत बुधवार को द्वितीय चरण में शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को राष्ट्रहित, स्वदेशी अपनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी आव्हान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। 
सांसद नवीन जैन ने बेलनगंज क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भैरों नाला स्थित जगन प्लाजा एवं पथवारी चौराहे पर प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। सांसद पुत्र वैभव जैन ने सिकंदरा स्थित कारगिल चौराहे पर जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। अभियान के दौरान युवाओं ने राष्ट्रहित एवं जनजागरण से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया। 
इसके अलावा छीपीटोला चौराहा, खंदारी चौराहा एवं कमला नगर मैन मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने आमजन से संपर्क कर “राष्ट्र प्रथम अभियान” के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। जनसंपर्क अभियान में राहुल जैन, अमित ग्वाला, राकेश जैन, दीपक जैन, पार्षद राहुल वैद्य, पार्षद पंकज अग्रवाल, नागेश पंडित, संजय कप्तान, मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद नीतीश भारद्वाज, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद जयदीप सोनकर, मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, महिला संयोजक बबीता पाठक, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, पूर्व पार्षद हरीश शर्मा, आलोक वर्मा, रोहित अली चिश्ती, मुकेश सोलंकी, प्रवीण कन्नौजिया, मनोज चौहान, रवि अरोड़ा, अर्जुन सिंह कोरी, आयुष जैन, ममता शर्मा, वंश अग्रवाल, सीमा सिंघल, आशा अग्रवाल, पूजा जैन, गौरव चौहान, मनीष बंसल, अनिल अग्रवाल, हरेंद्र उप्रेती, ओमप्रकाश गोल, हिमांशु मिश्रा, राजेश राजावत, नरेश राजपूत, ओमप्रकाश दिवाकर, राजकुमार, कौशल वशिष्ठ, शिवकुमार बाल, रवि सारस्वत, रमाकांत प्रजापति, देवेंद्र यादव, प्रदीप कौशिक, चंद्रेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
_______________________________________
फेथ फाउंडेशन के बच्चों ने घोंसले बनाना सीखा
आगरा, 21 मई। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के के मद्देनजर फेथ फाउंडेशन के बच्चों ने पक्षियों के लिए घोंसले बनाना सीखा और उन्हें विभिन्न स्थानों पर जाकर लगाया, ताकि पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
इसके साथ ही बच्चों ने पक्षियों, स्ट्रीट डॉग्स और अन्य बेसहारा जानवरों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पानी के बर्तन भी रखे।
फेथ फाउंडेशन वेस्ट अर्जुन नगर बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि मानवता, दया और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ भी सिखाने का कार्य करता है, ताकि आने वाली पीढ़ी एक संवेदनशील और बेहतर समाज का निर्माण कर सके।
_______________________________________
विश्व मापिकी दिवस पर हुई संगोष्ठी 
आगरा, 21 मई। विश्व मापिकी दिवस पर वेट्स एण्ड मेजर्स एसोसिएशन के तत्वावधान एक संगोष्ठी का आयोजन दयालबाग़ रोड स्थित एक होटल में किया गया, जिसमें महत्वपूर्व तथ्यों पर विचार साझा हुए।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधिक माप विज्ञान विभाग के सहायक नियंत्रक राम सुंदर अकेला ने विभागीय नीतियों को सरल ढंग से समझाया। विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व उप निदेशक बाँट माप विभाग जगत नारायण प्रजापति और उ प्र बाँट माप व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन के ईश्वर दयाल कौशिक ने प्रगति और नवाचार को आगे बढ़ाने में मेट्रोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राजस्थान बाँट माप संघ के प्रभात गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शरद सिन्हा ने विश्व मापिकी दिवस और मापन व्यवस्थाओं के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। हर्ष नारायण मिश्रा, अजय मिश्र, अनूप मित्तल ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया। संचालन रोहित पुरी ने किया और अध्यक्ष अमित सारस्वत ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
_______________________________________
कंगना रनौत ने अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को भेजा मानहानि का नोटिस, वादी ने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया से करेंगे शिकायत
आगरा, 21 मई। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां जिले की अदालत में चल रहे मुकदमे को लेकर अपनी अधिवक्ता अनसूया चौधरी के माध्यम से वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह जानकारी खुद रमाशंकर शर्मा ने दी। 
उन्होंने बताया कि नोटिस में कहा गया है कि वे रमाशंकर शर्मा द्वारा कराए गए झूठे लापरवाह दुर्भावनापूर्ण प्रकाशनों के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी कर रही हैं। नोटिस में पिछले प्रकरणों का हवाला देते हुए कहा गया कि उन्हें और उनकी मुवक्किल कंगना रनौत दोनों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के भीतर एक लिखित बयान देना होगा जिससे यह पुष्टि की गई हो कि आप कोई भी झूठा भ्रामक हानिकारक बयान देने प्रकाशित करने या प्रसारित करने से परहेज करेंगे। निश्चित अवधि के भीतर मांगों का पालन करने में विफल रहते हैं तो मुझे और मेरी मुवक्किल कंगना रनौत को खर्च जोखिम परिणाम सहित आपके विरुद्ध दीवानी एवं आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का अधिकार सुरक्षित है।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
इस नोटिस की मिलने पर वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि कंगना रनौत के विरुद्ध वाद को वापस लेने के लिए दबाव बनाने की यह प्रक्रिया बनाई गई है। वह इसकी शिकायत बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन तथा सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से लिखित शिकायत करेंगे और अनुसूया चौधरी तथा सुधा प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। 
_______________________________________
सेंट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी में शुरू हुआ एक माह का योग शिविर 
आगरा, 21 मई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष में अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 21 मई से 20 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सेंट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी, आगरा में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर माह आयोजित किया जा रहा है। 
इस शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा योग के माध्यम से बीमारियों के निदान के लिए योग कराया जाएगा तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ हेतु परामर्श दी जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर आयुष चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी प्रदान की जाएगी। 
इस योग शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थाइरॉएड, एलर्जी, माइग्रेन, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, वर्टिगो, कमर दर्द, उदर रोग एवं घुटनों में दर्द आदि बीमारियों का योग द्वारा निदान भी किया जाएगा। मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में डॉ के पी सिंह और योगाचार्य के रूप में सीमा दुबे एवं अजय दुबे द्वारा योग सिखाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन गुरुवार की प्रातः अपर आयकर आयुक्त (से.नि.) उमेश चंद दुबे, पार्षद गौरव शर्मा एवं डॉ अरविंद मिश्रा ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिविर में वरिष्ठतम योगी शिवराम सिंह चौधरी और मनोरमा गौड़ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय दुबे द्वारा किया गया। हरी सिंह पाल, के पी सिंह चौधरी, हरफूल सिंह बघेल, राजकुमार अग्रवाल, लकी भाई, योगेश गौतम, शेर बहादुर सिंह, उमेश शर्मा, हेमंत बलानी, प्रमिला सेंगर, अनामिका जादौन, मीरा गुप्ता, रजनी सिंह राणा, रूमा देवी, उर्मिला सिंघल ने अतिथियों का माल्यार्पण किया।
_______________________________________
आईएमए आगरा की नर्सिंग वर्कशॉप में गहन विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण 
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आगरा शाखा द्वारा गुरुवार को आईएमए भवन में विशेष प्रशिक्षण नर्सिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष डा पंकज नगायच, सचिव डा रजनीश मिश्रा, अध्यक्ष निर्वाचित डा हरेन्द्र गुप्ता, वैज्ञानिक सचिव डा दीप्तिमाला, डा वंदना कालरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने बताया कि कार्यशाला में नर्सिंग स्टाफ को cpr, bls, क्रिटिकल केयर , एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस इत्यादि गहन विषयों पर पढ़ाया गया। सचिव डा रजनीश ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों के पूरक हैं। क्रिटिकल केयर से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक एवं वार्डों की देखभाल नर्सिंग स्टाफ ही करता है। ये कार्यशाला उनको दक्ष बनाने में सहायक होती है। आयोजन सचिव डा दीप्तिमाला ने बताया कि लगभग एक सौ नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया।मेदांता हॉस्पिटल गुरूग्राम की एक्सपर्ट टीम से प्रशिक्षण प्रदान करवाया गया। कोषाध्यक्ष डा मुकेश भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन दिये गये जिनमें डा वंदना कालरा, डा दीप्तिमाला, डा रजनीश, डा अंकुर गोयल, डा अनूप दीक्षित, डा रणवीर त्यागी, डा संतोष कुमार रहे।
_______________________________________
हरिकृष्ण वरिष्ठ जन सम्मान भवन में हुआ सुंदरकाण्ड पाठ
आगरा, 21 मई। अधिक मास के अवसर पर वृद्धजन सम्मान समिति के पश्चिमपुरी स्थित हरिकृष्ण वरिष्ठ जन सम्मान भवन में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकाण्ड का पाठ किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राधाकुण्ड के महंत केशवदास महाराज द्वारा किया गया। उन्होंने राम दरबार के चित्र पर पटका पहनाकर वंदना अर्पित की तथा संस्था के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुंदरकाण्ड पाठ के आयोजक पं. आर. के. शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अनामिका तिवारी एवं गायिका विमलेश आदि का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था की ओर से डॉ. गिरीश सी. गुप्ता, दीपक प्रहलाद अग्रवाल, राजेश गुप्ता एवं मंजू गुप्ता ने महंत जी का स्वागत-सत्कार किया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments