आगरा की पांच निर्यात इकाइयों को अलीगढ़ में “निर्यात रत्न अवार्ड"
आगरा, 14 मई। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन (फियो), भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अलीगढ़ में हुई “फ्यूजन कॉन्क्लेव” के उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों को “निर्यात रत्न अवार्ड” दिए गए। आगरा के पांच उद्यमियों को भी इन अवॉर्ड से नवाजा गया।
अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, स्टोनमेन क्राफ्ट्स के प्रबंध निदेशक रजत अस्थाना, प्रकाश डीजल्स के प्रबंध निदेशक राजेश गर्ग, साई कृपा इम्पैक्स के चेयरमैन राजेश मंगल, रोमसंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना शामिल हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि फियो के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय थे। अध्यक्षता अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने की, विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा एवं उप आयुक्त उद्योग एसपी यादव थे।
इस मौके पर संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार आलोक द्विवेदी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास निदेशक वी. के. वर्मा, एसबीआई-एसएमई के एजीएम पुनीत शर्मा, मनीष मीणा, सतीश गौर, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा मौजूद रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments