रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन का फैसला- 20 को हड़ताल में शामिल नहीं होंगे
आगरा, 14 मई। रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन की गुरुवार को दिल्ली गेट स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में एक स्वर से 20 मई की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले भी हम लोगों को कई तरह के प्रलोभन दिखाकर रिटेल दुकानें बंद कराई गई, जिसका नतीजा शून्य रहा। तथाकथित थोक एसोसिएशन प्रलोभन देकर रिटेलरों को आकर्षित करते रहते हैं जबकि उनकी बेसिक समस्यों को कभी भी ऑल इंडिया स्तर पर नहीं उठाया गया।
बैठक में कहा गया कि वे मरीज की सेवा को अपना कर्तव्य समझते हैं और अपनी दुकानों को बंद करके मरीजों को निराश नहीं करेंगे।
बैठक में अध्यक्ष डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट, महामंत्री राजीव शर्मा, संस्थापक श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष पाठक, वीरु भाई, प्रेम सिंह राजावत मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments