...तो अनुपयोगी हो जाएगा उत्तरी बाईपास! दोहरे टोल टैक्स का नेशनल चैम्बर ने किया पुरजोर विरोध
आगरा, 02 मई। नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष मनोज बंसल व पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने एक संयुक्त बयान में उत्तरी बाईपास पर प्रस्तावित टोल टैक्स का पुरजोर विरोध किया है।
बयान में कहा गया कि यदि कोई वाहन चालक एत्मादपुर व कानपुर जा रहा है और वह मथुरा से आ रहा है और वह हाथरस रोड व फिरोजाबाद रोड जाने के लिये उत्तरी बाईपास का प्रयोग करता है तो उसे दो टोल वहन करने पड़ेंगे जिससे वाहन चालक पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा, इससे मथुरा से आने वाले वाहन चाालक हाथरस व फिरोजाबाद जाने के के लिये उत्तरी बाईपास का प्रयोग नहीं करेंगे और सरकार द्वारा बनाया गया उत्तरी बाईपास वाहन चालकों के लिये अनुपयुक्त हो जायेगा। जबकि सरकार द्वारा सिकन्दरा व वाटर वर्क्स चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु उत्तरी बाईपास का निर्माण कराया गया है।
बयान में कहा गया कि उत्तरी बाईपास का निर्माण मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद के षहजादपुर पौरी, पौरी चुरमुरा, रैपुरा जाट भधाया, कंजौली घाट, कनोरा बांगा, मुर्षिदाबाद बांगर, सराय सलवाहन, नेरा नगला गुखरौता, गुरखौली मिढ़ावली के क्षेत्रों को आपस में जोडने के लिए गया, जिससे मथुरा, खंदौली, सादाबाद, रामबाग आदि से होकर जाने वाले बड़े व भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजरने से आगरा श्हर में भारी वाहनों का लोड भी कम होगा तथा शहर को जाम की समस्या से भी पर्याप्त सीमा तक निजात मिल सकेगी। किन्तु उत्तरी बाईपास पर टोल लगाये जाने पर वाहनस्वामियों को दोहरे टोल के भार को वहन करना पड़ेगा, जिससे वाहन चालक को हाथरस रोड व फिरोजाबाद रोड जाने के लिये उत्तरी बाईपास का प्रयोग नहीं किया जायेगा। शहर में जाम की समस्या यथावत् बनी रहेगी। इसलिए वाहन स्वामियों पर दोहरा टोल न लगाया जाये।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments