फ्रेंचाइजी विवाद में दूसरे पक्ष ने भी कराया मुकदमा, मामला अदालत में
आगरा, 02 मई। रिचर एग्रो क्रॉप इंडिया कंपनी के फ्रेंचाइजी दिलाने के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों का यह आर्थिक विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है और फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रतेन्द्र पाल ने थाना एकता में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि फ्रेंचाइजी और माल देने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई और कूटरचित दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी की गई। पैसा वापस मांगने पर अमित, रजनी और अन्य आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि अमित ने भी व
20 जनवरी, 2026 को न्यायालय के माध्यम से प्रतेन्द्र पाल और नरेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसकी रिपोर्ट विवेचनाधिकारी द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है। अमित का दावा है कि उन्होंने प्रतेन्द्र पाल और उनके साथियों को लगभग सात लाख रुपये का मैटेरियल दिया था, साथ ही 5.5 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। उनके अनुसार, इन सभी लेनदेन के पुख्ता साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।
अमित का कहना है कि उल्टा उनका करीब ढाई लाख रुपये बकाया निकल रहा है। उन्होंने यह भी कहना है कि जिन स्थानों पर माल रखा गया, उसका रेंट एग्रीमेंट, फोटो और वीडियो सहित अन्य दस्तावेज उनके पास हैं। इसके अलावा कुछ गोपनीय साक्ष्य भी मौजूद हैं, जिन्हें वे न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।
अमित का यह भी आरोप है कि करीब 5.6 लाख रुपये के माल में से लगभग दो लाख रुपये का सामान प्रतेन्द्र पाल पक्ष अपने गांव ले गया।
इस पूरे मामले में पुलिस अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। अब अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा ही लिया जाएगा।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments