वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज, आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

आगरा, 23 मई। पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट डालना तीन महिला पुलिसकर्मी समेत आठ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। विभाग ने अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया नीति-2023 के उल्लंघन पर इन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एक साथ आठ पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में पांच उप निरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक और एक महिला आरक्षी शामिल हैं। बताया गया है कि जिले में कुछ पुलिसकर्मी लगातार वर्दी में इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर रील और पोस्ट साझा कर रहे थे। यह गतिविधि उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के प्रावधानों के विरुद्ध मानी गई और विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए कुल आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिक पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने वर्दी में पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स (इंस्टाग्राम/फेसबुक/ट्विटर/यूट्यूब आदि) पर पोस्ट किए। इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता माना गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
गौरतलब है कुछ दिन पहले प्रदेश के एडीजीपी की ओर से जारी दिशा निर्देश में भी पुलिस कर्मियों को इस प्रकार की गतिविधियां वर्दी में न करने की हिदायत दी गई थी, साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। प्रदेश पुलिस महकमे के अनुसार, वर्दी पहनकर या ड्यूटी के दौरान वीडियो, डांस और डायलॉगबाजी की रील्स बनाने से पुलिस बल की गरिमा और छवि को नुकसान पहुंचता है। इसे अनुशासनहीनता माना जाता है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह के वीडियो बनाना गंभीर कदाचार है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments