यमुना में फिर मौत, डूब रहे बेटे को बचाने के प्रयास में पिता नदी में डूबा, तीन किमी दूर मिली लाश

आगरा, 24 मई। जिले यमुना नदी में डूबकर मौत होने क्वेकचोर मामला सामने आया। इस बात सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में नहाते समय डूब रहे बेटे को बचाने की कोशिश में पिता नदी में बह गया। करीब छह घंटे बाद तीन किमी दूर उसका शव नदी से मिला।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरतौनी निवाड़ी 40 साल के दिनेश पुत्र भगवान दास रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने बेटों पंकज और पुष्पेंद्र के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। अरतौनी भैंसा घाट स्थित श्मशान घाट के पास नदी के बीच बने टापू पर पहुंच गए। नहाते समय बेटा पंकज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख दिनेश तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
उन्होंने किसी तरह पंकज को तो सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गए और तेज बहाव में बह गए।
सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीएसी और गोताखोरों की टीम ने स्टीमर से कई घंटों तक सर्च आपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद शाम करीब छह बजे दिनेश कुमार का शव तीन किलोमीटर दूर बलदेव घाट के पास मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  मृतक दिनेश जूता फैक्ट्री में काम करते थे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments