दस दिन में चौथी बार बढ़ोतरी, पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये और महंगा, अब तक सात रुपये बढ़े

नई दिल्ली, 25 मई। दस दिन के भीतर देश में चौथी बार पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वह लगातार जारी है। अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल सात रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
तेल कंपनियों ने एक बार में तेज बढ़ोतरी करने के बजाय साल 2022 के मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही धीरे-धीरे इजाफा करने के फॉर्मूला अपनाया है। पहले 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। फिर 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments