Agra News-2: खबरें आगरा की -2..

रेलवे स्टेशन पर चला “राष्ट्र प्रथम अभियान”
आगरा, 24 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नेतृत्व में शुरू किए गए “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत रविवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर राहुल जैन, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, हिमाँशु मिश्रा ने रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क कर यात्रियों एवं आमजन को राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की जानकारी दी। 
______________________________________
भाजपा कार्यकर्ताओं से तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान
आगरा, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए गए। मौजूदा दौर के हिसाब से कार्यकर्ताओं को तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रमाना ग्रैंड प्रतापपुरा पर चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन अष्टम सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। नवम सत्र को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संबोधित किया और उन्होंने मीडिया प्रबंधन की बारीकियों को विस्तार से समझाया। प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया गौरव वार्ष्णेय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गुणवत्ता,कांटेंट और पोस्ट से पढ़ने वाले प्रभाव पर जानकारी दी। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ता के विकास, दायित्व निर्वाहन और ईमानदारी से पार्टी के हर अभियान में अपना योगदान देने के बारे में जानकारी साझा की।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने अंतिम सत्र में जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और विकास यात्रा पर अपना प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
समापन समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार, महापौर हेमलता दिवाकर,एम एल सी विजय शिवहरे, विधायक जी एस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
______________________________________
मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग की जर्सियां लाँच 
आगरा, 24 मई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 से 29 मई तक होने जा रही आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग में भाग ले रही सभी छह टीमों की जर्सी को लॉन्च किया गया। टीमों के कप्तान और टीम ओनर्स नई किट के साथ मौजूद रहे।
आयोजन सचिव राजीव सोई ने यह जानकारी दी। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष: अमिताभ गौत के अलावा धर्मेंद्र बघेल, केपी सिंह यादव, अजय सिंह राजपूत, धीरज मदन, गौरव शर्मा, धर्मेश राजपूत, डॉ. जयशंकर यादव, गोपाल भगत , देवेंद्र गुप्ता, दिव्यांश सक्सेना, मोहित, एम डी अहमद , दिलीप शर्मा भी मौजूद रहे।
______________________________________
महाराणा प्रताप शोभायात्रा के सहयोगियों का अभिनंदन
आगरा, 24 मई। शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाराणा प्रताप की जयंती पर विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद रोड स्थित जी एल फार्म हाउस तक निकाली गई शोभा यात्रा के लिए सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। 
संरक्षक पप्पू राघव और राजपूताना यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार ने आयोजन समिति के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार, महामंत्री ब्रजमोहन तोमर, संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह चौहान (फुफुक्टा), गौरी शंकर सिकरवार, लाल सिंह राघव, शैलू जादौन, दिनेश सिकरवार एडवोकेट, डॉ. अनिल चौहान, विजय सिंह तोमर, संदीप राघव सहित सभी सहयोगियों और भामाशाहों को साफा, माला और पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. डीएस चौहान, राजेश परमार, हरीशंकर जसावत, थान सिंह, गजेन्द्र परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक भदौरिया, लाल सिंह चौहान, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, मनोज परिहार उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र परमार और जीपी ठाकुर ने किया।
______________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments