सपा सांसद रामजीलाल सुमन और सीएमओ के बीच हुई तीखी बहस!

आगरा, 18 मई। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव के बीच सोमवार को तीखी बहस हो गई। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बहस एत्मादपुर तहसील स्थित नगला मानसिंह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू न होने को लेकर हुई। सांसद का आरोप था कि लोकार्पण के दो वर्ष बाद भी ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ ने विलम्ब के कारण गिनाए तो सांसद सुमन उखड़ गए।
बाद में सीएमओ ने पंद्रह दिन में नगला मानसिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सपा सांसद सीएमओ कार्यालय से बाहर आए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समय सीमा में स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
सांसद रामजीलाल सुमन का कहना था कि नगला मानसिंह में दो साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया था। सात मार्च, 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण भी कर दिया था, लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। सपा सांसद ने कहा, इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं।
सीएमओ ने कहा कि अन्य स्थान के बारे में कहा कि वहां भी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। इस पर सपा सांसद भड़क गए। वे कहने लगे - "ये तो नेताओं की भाषा है। ये हमें बोलने दीजिए।" इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में सीएमओ के आश्वासन पर सपा सांसद शांत हुए।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments