कल 19 को आगरा में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद, गम्भीर हीट वेब की चेतावनी

आगरा, 18 मई। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार 19 मई को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर ने जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त समस्त माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए है।
इस बारे जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गयी हीट वेब/ अत्यधिक तापमान/ प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
निर्देशों में कहा गया कि इस आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्श्चत किया जाए अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय की प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या का होगा।
बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को हीट वेब/ अत्यधिक तापमान की चेतावनी दी है। इस आशय का एक अलर्ट संदेश भी सोमवार की सायं सभी नागरिकों के मोबाइल फोनों पर भेजा गया। जिसमें कहा गया कि अगले चौबीस घंटे में जनपद में हीट वेब/गम्भीर हीट वेब चलने की संभावना है।
__________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments