रॉयल एनफील्ड की टीम बनी मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग की चैंपियन

आगरा, 30 मई। रॉयल एनफील्ड की टीम ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेली गई मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर की टीम को 6-2 से पराजित किया। 
फाइनल मुकाबले से ठीक पहले मौसम ने अचानक करवट ली। लेकिन दर्शकों ने बारिश और तेज हवाओं के बावजूद अपनी जगह नहीं छोड़ी। आयोजन समिति ने मैदान को शीघ्र खेलने योग्य बनाया। 
फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने संयमित रणनीति अपनाई। दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में जर्मन होम्यो मेडी सेंटर टीम के खिलाड़ी अनुज ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रॉयल एनफील्ड टीम के गुलफाम ने 16वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। डॉ. गौतम टीम के खिलाड़ी मोहित ने 23वें मिनट में अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। चौथे और अंतिम क्वार्टर में रॉयल एनफील्ड टीम के दिलीप शर्मा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 35वें मिनट में गुलफाम ने अपना दूसरा गोल दागकर आगरा रॉयल एनफील्ड को 3-2 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त के बाद टीम का आत्मविश्वास और बढ़ गया। इसके बाद दिलीप शर्मा, प्रभु दीप सिंह और धीरज ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-एक गोल कर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर के डिफेंडर डॉ. जयशंकर सिंह यादव ने पूरे मैच में शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
फाइनल मुकाबले में उमेश शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, राजेश गोयल, बलदेव भटनागर, मनोज जादौन, मनोज कुमार, विजय पाठक, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, सजल बंसल तथा डॉ. गौतम आदि अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन गगन मदान द्वारा किया गया। आयोजन सचिव राजीव सोई ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 
निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका शकील खान, अजय सिंह राजपूत, गौरव शर्मा, चौधरी एम.डी. अहमद खान, रघु लोधी, गुरप्रीत सिंह एवं शाहरुख मलिक ने निभाई। आयोजन अध्यक्ष अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, धीरज मदान, अनामिका मदान, के.पी. सिंह यादव, बंटी यादव, शाहिद अंसारी, गौरव रौतेला, ज्ञानेंद्र यादव, अमित दीक्षित, हरपाल, कमल चाहर, देवेश यादव, खलील, धर्मेश और मोइन खान उपस्थित रहे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments