अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी ने पति के साथ देखा ताजमहल

आगरा, 30 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने शनिवार को ताजमहल देखा। निजी यात्रा पर आईं टिफनी के साथ उनके पति माइकल बाउलस रहे। 
टिफनी चार्टर्ड प्लेन से सुबह दिल्ली से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंचीं। उनका लंच के बाद शाम पांच बजे ताजमहल देखने का कार्यक्रम था। लेकिन होटल पहुंचने के बाद टिफनी ने लंच से पहले ही ताजमहल देखने की इच्छा जताई। इस पर तुरंत ताजमहल जाने की व्यवस्था की गई।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
गायक व मॉडल टिफनी ने ताजमहल को अद्भुत कहा। पति माइकल बाउलस के साथ उन्होंने सेंट्रल टैंक पर बेंच पर बैठकर फोटो शूट भी कराया।
गाइड ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी दी। विजिट के दौरान टिफनी के पति बाउलस ने भी इतिहास में काफी रुचि दिखाई। वह करीब 50 मिनट तक ताजमहल में रहीं और 12:40 बजे होटल अमर विलास लौट गईं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments