ककुआ में तीन मंजिला कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, हॉस्टल भी संचालित था बिल्डिंग में

आगरा, 30 मई। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत ककुआ पुलिस चौकी के निकट एक कोचिंग सेंटर में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पूरा तीन मंजिला भवन आ गया। बताया गया है कि यहां कोचिंग लेने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल भी था। आग फैलते ही भगदड़ मच गई और समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। इस बीच भवन रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके के साथ फट गया, जिससे क्षेत्र दहशत फैल गईं। आग से बिल्डिंग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंच गईं। छह दमकलों ने करीब एक घंटे के प्रयासों से आग पर काबू पाया। एसीपी सुकन्या शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
बताया गया है कि ग्वालियर रोड पर ककुआ में सूर्यांश होटल के नजदीक स्थित गोल्डन डिफेंस अकादमी की इमारत में सायं करीब पौने छह बजे आग लगी। बताया गया है कि बिल्डिंग के भूतल पर कबाड़ के सामान की दुकान है। ऊपरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर और बच्चों का हॉस्टल है। अकादमी में सेना, वायु सेना, पुलिस में भर्ती के इच्छुक छात्रों को कोचिंग दी जाती है। समझा जाता है कि कबाड़ की दुकान में किसी कारण आग लगी और शीघ्र ही उसने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। यह बिल्डिंग महेंद्र पहलवान की बताई गई है। फायर ब्रिगेड के दो वाटर ब्राउजरों और अन्य दमकलों ने अथक प्रयास करके आग पर काबू पाया। इस दौरान भवन में रखा अधिकांश सामान और फर्नीचर जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
______________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments