कचहरीघाट में सनसनीखेज वारदात, युवक की पीट-पीट कर हत्या

आगरा, 11 मई। थाना छत्ता के अंतर्गत कचहरी घाट क्षेत्र में रविवार रात कुछ दबंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मृत युवक हर्ष जैन कचहरी घाट की पत्तल गली का निवासी था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हर्ष के भाई का कुछ लोगों से विवाद और मारपीट हुई थी। इसी मामले में हर्ष समझौते के लिए पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद दबंगों ने अचानक हर्ष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।
बताया गया है कि आरोपियों ने हर्ष को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसे जमीन पर पटक दिया गया और उसका सिर जोर से जमीन पर दे मारा गया। गंभीर चोट लगने से हर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments