Agra News -2: खबरें आगरा की-2...
मदर्स डे पर यमुना मैया के चरणों में श्रद्धा और सेवा का भाव
आगरा, 10 मई। मदर्स डे के अवसर पर रविवार शाम यमुना आरती स्थल पर रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा आयोजित विशेष सेवा, पूजा और आरती कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने मां यमुना की आराधना कर शहरवासियों की ओर से पूरे जोश और उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना मैय्या के दुग्धाभिषेक, विशेष पूजा और अर्चना से हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थनाओं के बीच मां यमुना का पूजन किया। इसके बाद दीपों और घंटियों की गूंज के बीच भव्य यमुना आरती आयोजित की गई, जिसमें पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि मां की तरह यमुना सदियों से समाज का पालन पोषण करती आई हैं, लेकिन आज वही जीवन दायिनी नदी प्रदूषण और उपेक्षा का दर्द झेल रही है। उन्होंने नागरिकों से यमुना संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
विशाल झा के निर्देशन में भजन, सामूहिक गायन और कराओके प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। पंडित हरि दत्त शर्मा ने मां यमुना के सम्मान में भजन गाकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में राज कुमार माहेश्वरी, डॉ मुकुल पांड्या, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ मुनीश्वर गुप्ता, डॉ ज्योति खंडेलवाल, चतुर्भुज तिवारी, सतीश गुप्ता, दीपक राजपूत, पद्मिनी अय्यर, मीरा खंडेलवाल, मुकेश चौधरी, होतेंद्र सिंह, अमित लवानिया उपस्थित रहे।
________________________________________
खंडेलवाल क्लब के अध्यक्ष बने महेन्द्र, विधायक ने दिलाई शपथ
आगरा, 10 मई। खंडेलवाल भवन, शाहगंज स्थित खंडेलवाल क्लब में सत्र 2026-28 की नवीन कार्यकारिणी कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद सर्राफ ने की। चुनाव प्रभारी घनश्याम गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल रहे। उन्होंने महेन्द्र खण्डेलवाल को अध्यक्ष, धीरज खण्डेलवाल को सचिव, राजीव खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष तथा गोपीचन्द खण्डेलवाल को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
सचिव धीरज खण्डेलवाल और कोषाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल पहले से ही क्लब को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र खण्डेलवाल पिछले 32 वर्षों से राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में निरंतर जुड़कर अपनी सक्रियता निभाई है। संचालन सोमा जसोरिया ने किया।
कार्यक्रम में गोपीचंद खंडेलवाल, कालूराम खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, कृष्ण कुमार भगत, नीरज, प्रदीप भगत, राकेश, श्याम मोहन गुप्ता, रमेश चंद खंडेलवाल, राजकुमार भगत, प्यारेलाल खंडेलवाल, राज किशोर खंडेलवाल विनोद खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल ,केके खंडेलवाल ,विनोद खंडेलवाल जीटी, राकेश खंडेलवाल, गोपाल प्रसाद, चंद्रमोहन खंडेलवाल, रमन बिहारी, ललित खंडेलवाल संजीव खंडेलवाल, राजकुमार, ललित गुप्ता, राकेश खंडेलवाल,मुकेश खंडेलवाल रामबाबू खंडेलवाल, मुकेश, रामेश्वर खंडेलवाल, आलोक खंडेलवाल मदन गुप्ता, सौरभ गुप्ता उपस्थित थे।
________________________________________
आयुष्मान भारत योजना कार्ड कैम्प लगाया
आगरा, 10 मई। माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईयाँ, रविवार को जनमानस सेवा कार्य में जीवनदायिनी योजना हेतु एक आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवाने हेतु कैम्प का आयोजन तक किया गया। इस कैम्प में लगभग 100 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये। आगामी कैम्प का आयोजन दो माह पश्चात किया जायेगा।
इस अवसर पर मुकेश कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, रौनक गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, विनय गुप्ता, श्रीभगवान रैपुरिया, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, अरूण गुप्ता, डॉ पी. डी. गुप्ता, पदमा गुप्ता, दिशा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, मंजू गुप्ता, वीर नारायण गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
________________________________________
'क़िस्सा कहानी -6' फिर चला दिलचस्प सिलसिला
आगरा, 10 मई। "कोई मिलने नहीं आयेगा।" बूढ़ी किन्नर को पपीता सौंपते हुए पाती जब यह बोल रहा था। तब उसकी आँखों में बड़ी गहराई थी। छेदी उसे ऐसे ताक रहा था, जैसे किसी विमानभेदी तोप से बमबारी हुई हो और आसमान में आतिशबाजी करता हुआ गोला सही दिशा में जा रहा हो।"
यह अंश है हिंदी के युवा कथाकार अर्जुन सावेदिया की कहानी 'हवाई हमला' का, जिसके पाठ के साथ आगरा में होने वाले विशिष्ठ साहित्य कार्यक्रम 'क़िस्सा कहानी -6' का फिर से एक दिलचस्प सिलसिला चला। रविवार को अपराह्न 5 बजे से 'नागरी प्रचारिणी सभा आगरा' के लाइब्रेरी हॉल में शुरू हुए उक्त कार्यक्रम की प्रस्तुति आगरा की सांस्कृतिक संस्था 'रंगलीला' और कहानी की पत्रिका 'कथादेश' ने की। कार्यक्रम का आयोजक एसिड हमलों की शिकार महिलाओं का संगठन 'शीरोज़' था।
आलोचक प्रियम अंकित ने विषय प्रवर्तन किया।
कार्यक्रम के संयोजन वरिष्ठ कथाकार शक्ति प्रकाश ने कहानी की समीक्षा की। मुख्य वक्ता लेखक एवं समीक्षक प्रो. रामवीर सिंह थे। अध्यक्षता नीरज जैन ने की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह थे।
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. शशि तिवारी ने कहा कि, आज की कहानी बहुत ही रुचिकर रही। भरत सिंह, जाकिर सरदार, अखलाक हुसैन ने भी विचार रखे।
रंगकर्मी अनिल शुक्ल ने सभी साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया। संचालन प्रो. नसरीन बेगम ने किया। धन्यवाद मनमोहन भारद्वाज ने दिया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments