कवियों ने बहाई रसधारा, गूँजा राष्ट्र जागरण धर्म हमारा

आगरा, 03 मई। कवि संगम ब्रज प्रांत एवं सारंग फाउंडेशन द्वारा रविवार को बोदला-सिकंदरा मार्ग स्थित एक बैंक्विट हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
कविवर अशोक चौबे, आचार्य उमाशंकर पाराशर, रामेंद्र शर्मा रवि, प्रभु दत्त उपाध्याय, गाफिल स्वामी, पवन आगरी, योगी सूर्यनाथ, डॉ. मुक्ता सिकरवार, दीपांशु शम्स, उन्नति भारद्वाज, प्रिया शुक्ला, मनोज मधुवन, सागर गुजराती, राजीव क्वात्रा, अतुल दुबे, मुकुल कुमार, आकाश परमार, राम गोस्वामी, राम पतसारिया, राकेश निर्मल, मोहित सक्सेना, राहुल शर्मा 'राज', हरेंद्र हर्ष, वीना अब्राहम, मोहिनी भटनागर' ने अपने गीतों, छंदों, गजलों, दोहों और मुक्तकों से समाँ बाँध दिया। समारोह का संचालन कवि पदम गौतम ने किया। 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम के प्रबंधक नरेंद्र पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, कवि सचिन सारंग, कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी, ब्रज प्रांत अध्यक्ष गया प्रसाद मौर्य 'रजत', ब्रज प्रांत प्रभारी अनिल बोहरे,  प्रेम सिंह यादव ने कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। नंद नंदन गर्ग, हिमानी चतुर्वेदी, रविकांत चावला, अदिति कात्यायन, हीरेंद्र नरवार भी मौजूद रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments