क्लेरिटी सेंटर ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 70 मरीज लाभान्वित

आगरा, 03 मई। पश्चिमपुरी रोड, स्थित क्लेरिटी मेडिकल कॉम्प्लेक्स एंड डायलिसिस सेंटर में रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 70 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श लिया। 
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. कंचन सरन (अपर आयुक्त, आगरा मंडल) द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की, जिनमें डॉ. ए. के. खन्ना (वरिष्ठ जनरल फिजिशियन), डॉ. रोहित पुरी (डीएम नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. रचित अरोड़ा (एमसीएच यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विजय गुप्ता (ऑर्थोपेडिक), डॉ. भूपेश गोगिया (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. कार्तिक सिंघल (पेन मैनेजमेंट) एवं डॉ. शारस्ती कुरुप (डेंटल रेडियोलॉजिस्ट) शामिल रहे।
डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को विशेषज्ञ सलाह एवं उचित मार्गदर्शन दिया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर उपस्थित रमेश श्रीवास्तव, कुणाल सिंघल, यतेंद्र बंसल, पंकज शर्मा, शिवकुमार, अंजली वर्मा, ऋषभ उपस्थित रहे।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments