Agra News: खबरें आगरा की...

जिला रैंकिंग टेबल टेनिस 19, 20 मई को
आगरा, 07 मई। प्रथम जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 19 और 20 मई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार में खेली जाएगा। सभी मैच स्टेडियम में प्रातः नौ बजे से खेले जाएंगे।
जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में खेली जाएगी- 
1 अंडर-9. (बालक एवं बालिका वर्ग)
 2.होप्स (अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग)
 3.कैडेट (अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग)
 4.सब जूनियर (अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग)
5 जूनियर( अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग)
 6. यूथ (अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग)
 7.महिला एवं पुरुष वर्ग 
8.वेटरन्स (मास्टर्स 39+आयु वर्ग) के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 15 मई है, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक प्रतिभागी (खिलाड़ी) 15 मई तक जिला और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ में रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। सभी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र भी लगाएं। जन्म प्रमाण पत्र के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं होगा। जो खिलाड़ी जिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा, वही खिलाड़ी आगामी प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो बरेली में 5 से 7 जून को होने जा रही है में प्रतिभाग कर पाएगा।
_________________________________________
नेचर वॉक में समझा वृक्षों का महत्व 
आगरा, 07 मई। पालीवाल पार्क में गुरुवार की सुबह आयोजित नेचर वॉक में वृक्षों की पहचान की गई और उनके वानस्पतिक, औषधीय और पारिस्थितिक महत्व को भी बारीकी से समझा गया। 
इस दौरान अर्जुन के वृक्ष, पीली गुलमोहर, कंजी, पीलू अर्थात मिश्फाक, तमाल, नीम, सुबबूल और विलायती बबूल, कदम्ब के वृक्षों के बारे में ज्ञानवर्धन किया जीएम 
नेचर वॉक में के सी जैन, किशोर जैन, डॉ. संजीव गोयल, हरप्रीत नंदा व अन्य पर्यावरण प्रेमी सम्मिलित हुए।
_________________________________________
खाद्य विभाग ने 17 नमूने जांच को भेजे
आगरा, 07 मई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में गुरुवार को कुल 17 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सरसों तेल, घी, ग्राउंडनट ऑयल, सनफ्लॉवर ऑयल, कच्ची घानी सरसों तेल एवं नारियल तेल आदि के नमूने लिए गए।
कार्यवाही के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 09 किलोग्राम/लीटर खाद्य तेल एवं घी को जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,521 रुपये आंकी गई है।
_________________________________________
कर्मचारी समन्वय समिति ने किया नवागत नगर आयुक्त का स्वागत 
आगरा, 07 मई। नवागत नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य का गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के विनोद इलाहाबादी ने पगड़ी पहनाकर श्याम करुणेश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अन्य पदाधिकारियों पटके पहनाकर स्वागत किया।
मोहन गुलजार ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारी नेताओं से आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025/2026 प्रतियोगिता में नंबर वन बनाने के लिए एक मुहिम चलाएं। सुन्दर बाबू चंचल ने इसमें सहयोग का वायदा किया। 
नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निराकरण कराया जाएगा। 
स्वागत करने वालों में सन्तोष डागौर, मोहन गुलजार, राजेश चौधरी, सोनू चौहान, गुलशन दयाल, सनी चौहान, मनीष चौहान, रंजीत नरवार, राजकुमार विद्यार्थी, राकेश चौधरी, रोहित लवानिया, शरद थनवार, आकाश चौहान, अजीत चौहान, अनिल राजौरिया, सोनू चौहान, लखन चौहान ,रोबिन इलाहाबादी ,राजेश चौहान रोहित इलाहाबादी , कामेश कुंज, ह्रतिक इलाहाबादी, शिवम दिलवारिया, निखिल इलाहाबादी, मुकेश सोनकर, युवराज इलाहाबादी, प्रशांत चौहान भी मौजूद थे।
_________________________________________



_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments