Agra News: खबरें आगरा की....
आगरा मंडल व्यापार संगठन का प्रतिनिधिमंडल सांसद सुमन से मिला
आगरा, 10 मई। आगरा मंडल व्यापार संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी रामजीलाल सुमन के साथ एक मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी हित में व्यापारी पेंशन लागू करने के लिए संगठन ने अभियान चालू किया है इसे समाजवादी पार्टी के आगामी एजेंडा में सम्मिलित किया जाना चाहिए। सुमन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस विषय पर सक्षम व्यक्तियों से संपर्क स्थापित किया जाएगा।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मदन गर्ग भी मौजूद रहे।
आगरा मंडल व्यापार संगठन ने काफी प्रयास करके पूरे शहर में घूम कर करीब ढाई सौ पोस्टकार्ड अभी तक हस्ताक्षर करा लिए हैं जिनको शीघ्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद गोयल, संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, मुन्नी बेगम सिद्दीकि, साहिल गुप्ता आदि थे।
________________________________________
स्केटिंग मैराथन में देशभर के आठ सौ बच्चों ने भाग लिया
आगरा, 10 मई। आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक रविकांत चौबे की सूचनानुसार रन फॉर व्हील स्केटिंग मैराथन रविवार को इनर रिंग रोड, गुतला, शमसाबाद रोड, पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे -
21 KM Inline Boys Winners 1. आयुष सिरोही – मेरठ, 2. चेतन्य – आगरा, 3. शिवम चाहर – आगरा।
21 KM Inline Girls Winners 1. अर्पिता 2. पलक सिंह – आगरा 3. अंजली कपूर – आगरा
11 KM Boys Winners 1. दक्ष 2. फ्राजन 3. लक्ष्य
11 KM Girls Winners 1. निष्ठा 2. नेत्रा – इटावा 3. परीक्षा
5 KM Winners 1. आकाशदीप 2. काम्या 3. निवान 4. ईशल खान
विजेता खिलाड़ियों को प्रशांत पोनिया (जिलाध्यक्ष, भाजपा) एवं विशिष्ट अतिथि कुंवर शेखर भरत द्वारा सम्मानित किया गया। जिला संघ द्वारा महाराष्ट्र से आए पैरा (विशेष) स्केटर्स एवं उत्तर प्रदेश के पाँच राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डेकाथलन के जनरल मैनेजर प्रिंस राय, संघ के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान, महासचिव मनोज शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी वीरपाल सिंह, नितेश कुमार, यतेंद्र शर्मा, दीपक यादव, विष्णु शर्मा, सुचित्रा, नरेश भदौरिया, आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
________________________________________
सेक्टर 14 और 10 के पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
आगरा, 10 मई। उत्तर विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से बरौलिया थोक वाली गली, जगदीशपुरा के जीर्ण-शीर्ण रोड व आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 तथा सेक्टर 10 के पार्कों का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास गोपेश्वर व दीनदयाल मंडल अध्यक्ष अमित बंसल व राहुल जैन ने किया। ये सभी कार्य लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होंगे
कार्यक्रम में भंते अशोक रत्न भी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ में महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षद गौरव शर्मा, निरंजन सिंह कैम, रवि करोतिया, प्रवीणा राजावत, ईश्वर पाल सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, अमर नीलम, विजय भदौरिया, राजेश सूर्यवंशी, मुनेश प्रजापति, सुधीर शर्मा, टीएन सिंह चौहान, चौधरी जवाहर सिंह, बबली धाकड़, मनीष अग्रवाल,भूरी सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, मोहिनी शर्मा, ज्योति कश्यप, हिमांशु मिश्रा, शशांक भदौरिया, सुधीर चौबे, देवेंद्र यादव, प्रिंस अग्रवाल, नाहर सिंह, देवेन्द्र मुखिया उपस्थित रहे।
________________________________________
मदर्स डे पर धरा चेतना फाउंडेशन ने किया रंगारंग कार्यक्रम
आगरा, 10 मई। धरा चेतना फाउंडेशन के दयालबाग स्थित कम्यूनिटी हॉल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जो चार महिलाएँ सर्वप्रथम समय पर उपस्थित हुईं, उनके करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कराया गया।
शहर के सम्मानित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं में लीना लेजर, हर्षित, वर्षा मैम, आभा मेहरा, वत्सला प्रभाकर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में हर्षित द्वारा माँ को समर्पित एक अत्यंत भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कृति ने माँ को समर्पित एक कविता प्रस्तुत की। सूर्यांशी ने बेहतरीन गिटार प्रस्तुति दी। नन्हीं अनिका ने सुरीली आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर हृदय जीत लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने मातृत्व, विद्यार्थियों की जीवनशैली एवं पारिवारिक संस्कारों पर विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन गुप्ता ने भी एक प्रेरणादायी सत्र लिया। कार्यक्रम में डॉ.महेश धाकड़, श्याम कपूर, बरखा सिंह, नरेश कुमार तन्हा मौजूद थे।
________________________________________
चित्रकला प्रदर्शनी, प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने लिया भाग
आगरा, 10 मई। सृजनिका आर्ट गैलरी द्वारा 9वे स्थापना दिवस पर बाईपास मार्ग स्थित एक रेस्तरां में चित्रकला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में दृष्टि गर्ग, अक्षिता माथुर, कार्तिकेय मिश्रा, रूहानी, सीनियर वर्ग में लव कुमार, रुचिका अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, अदम्य शर्मा, सुपर सीनियर ग्रुप में इशिता चौधरी, मानसी अग्रवाल, संस्कृति राठौर को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि रवि नारंग, अध्यक्षता संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महासचिव नन्द नन्दन गर्ग व विशिष्ट अतिथि ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ.मनोज कुमार ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
संस्थान की निदेशिका डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। निर्णायक मण्डल में डीईआई के चित्रकला विभाग से सेवानिवृत प्रो. अश्विनी शर्मा, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग से डॉ. सुनीता शर्मा थीं। संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता, शांति देवी, डॉ सरोज भार्गव, राजीव द्विवेदी, ओम स्वरूप गर्ग, प्रो बिंदु अवस्थी, प्रो नीलाम कांत, गजेन्द्र सिंह , डॉ एकता श्रीवास्तव उपस्थित थे।
________________________________________
महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
आगरा, 10 मई। मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुटुंब संस्था और इंडिया राइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद मंगल हॉस्पिटल, कमला नगर में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, महिला शांति सेना की अध्यक्ष _श्रीमती वत्सला प्रभाकर_ ने किया। असचिव तपस्या सिंह ने बताया कि शिविर में 112 महिलाओं ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। इंडिया राइजिंग की अध्यक्षा संगीता राठौर ने आनंद मंगल हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विदित सिंघल, अमित कोहली, आशीष बंसल, भूमिका बंसल, सूर्य देव, नितिन जौहरी, ज्योतिषा मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, हर्षिता जायसवाल, पूजा भौमिक, अवधेश उपाध्याय, ब्रजेश प्रजापति, अमित कोहली, सूर्यदेव, निशा गुप्ता, वंदना कक्कड़, तरंग त्रिपाठी, शरद गुप्ता, संदीप सिंह उपस्थित रहे।
________________________________________
जीवनी मंडी में बीज-कीटनाशक के गोदाम में आग
आगरा, 10 मई। थाना छत्ता क्षेत्र के न्यू मार्केट जीवनी मंडी स्थित एक कृषि सामग्री गोदाम में शनिवार रात्रि आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, बरौली अहीर निवासी अरुण दीक्षित की दुकान गणेश एग्रो एजेंसी के नाम से बीज, कीटनाशक दवाइयों एवं खेती में प्रयोग होने वाली स्प्रे मशीनों की दुकान है। दुकान के सामने प्लॉट नं. 5 में उनका गोदाम स्थित है, जिसमें कृषि सामग्री का स्टॉक रखा जाता था। अरुण दीक्षित रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। करीब 9:36 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर गोदाम से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलने पर अंदर भीषण आग लगी मिली। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments