Agra News: खबरें आगरा की....

जिला जेल को भेंट किये सीलिंग फैन
आगरा, 14 मई। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जेल के कैदियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए गुरुवार को बीस सीलिंग फैन जिला जेल को भेंट किये। इसमें राजीव गुप्ता व विनीत अग्रवाल का सहयोग रहा। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा  ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट से इन पंखों के सहयोग की अपेक्षा की थी। जेलर नागेश सिंह ने कैदियों के प्रति ट्रस्ट की सकारात्मक सोच व सहयोग की सराहना की। इस मौके पर जेलर नागेश सिंह, शम्भूनाथ चतुर्वेदी, पूर्व महासचिव गौतम सेठ, महामंत्री अनिल  गोयल एडवोकेट, डा मोहित गुप्ता, अनिल जैन, रविन्द्र अग्रवाल, हरीश वासवानी, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।
_________________________________________
संस्कार भारती की महानगर कार्यकारिणी घोषित
आगरा, 14 मई। संस्कार भारती की विगत दिवस हुई साधारण सभा में प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग द्वारा महानगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राजीव द्विवेदी अध्यक्ष, ओम स्वरूप गर्ग महामंत्री, राजीव सिंघल कोषाध्यक्ष, छीतरमल गर्ग सह कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद अग्रवाल, अनीता भार्गव, अशोक अग्रवाल, प्रो बिन्दु अवस्थी, अशोक गोयल और संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष; श्याम तिवारी, नीता गर्ग, विवेक अग्रवाल, डा मनोज कुमार और मीना अग्रवाल मंत्री, नीरज अग्रवाल मंचीय कला संयोजक, उमाशंकर मिश्रा नाटक विधा संयोजक, देवाशीष गांगुली संगीत विधा संयोजक, डॉ आभा सिंह दृश्यकला विधा संयोजक, डॉ एकता श्रीवास्तव चित्रकला विधा संयोजक, 
रश्मि सिंह चित्रकला विधा सहसंयोजक, प्रभुदत्त उपाध्याय साहित्य विधा संयोजक, अलका शर्मा काव्य गोष्ठी संयोजक, संजय कुमार काव्य गोष्ठी सहसंयोजक, डॉ रूपाली खन्ना कैलीग्राफी संयोजक तथा सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित बंसल, प्रदीप सिंघल, राकेश पाठक और अमित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए। कैप्टन नीलम कांत, डॉ विनोद माहेश्वरी और डॉ मीरा अग्रवाल महाविद्यालय समन्वयक घोषित किए गए।
_________________________________________
एंटीरियर हिप एप्रोच से कूल्हे का सफल अर्ध प्रत्यारोपण 
आगरा, 14 मई। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पहली बार अस्थि रोग विभाग ने आधुनिक तकनीक “एंटीरियर हिप एप्रोच” के माध्यम से कूल्हे का अर्ध प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया। यह जटिल ऑपरेशन हड्डीरोग विभागाध्यक्ष डॉ अमित गोयल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। टीम ने 65 वर्ष और 70 वर्ष आयु के दो बुजुर्ग मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी देने का काम किया।
डॉ. अमित गोयल ने बताया कि “एंटीरियर हिप एप्रोच” एक आधुनिक और न्यूनतम चीरा आधारित तकनीक (एमआईएस)है। इस तकनीक में पारंपरिक ऑपरेशन की तुलना में मांसपेशियों को कम नुकसान पहुंचता है, जिससे मरीजों को ऑपरेशन के बाद कम दर्द होता है और वे जल्दी चलने-फिरने लगते हैं।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है और कूल्हे के डिसलोकेशन (Dislocation) का खतरा भी काफी कम हो जाता है। विशेष रूप से वृद्ध मरीजों के लिए यह तकनीक बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि उम्रदराज मरीजों में कूल्हे के फ्रैक्चर के बाद शीघ्र पुनर्वास और सामान्य जीवन में वापसी बेहद जरूरी होती है।
_________________________________________
बच्चों और राहगीरों को बिस्कुट वितरित 
आगरा, 14 मई। माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला झलक क्लब की महिलाओं ने भीषण गर्मी में नागलपति मंदिर पर बच्चों और राहगीरों को और बिस्कुट का वितरण किया। इस अवसर पर शोभा गुप्ता अध्यक्ष, शारदा गुप्ता पी आर ओ, अन्नपूर्णा गुप्ता जोन चेयरपर्सन, रश्मि गुप्ता सचिन, वर्षा गुप्ता कोषाध्यक्ष, गरिमा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, नेहा गुप्ता, कंचन गुप्ता उपस्थित रहीं।
इसके अलावा माथुर वैश्य इंटरनेशनल के गवर्नर एम वी अशोक गुप्ता और उनकी टीम के साथ क्लब के सेवा कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। शोभा गुप्ता, शारदा गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, वर्षा गुप्ता उपस्थित रहीं।
_________________________________________
तीन सौ बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
आगरा, 14 मई। राष्ट्रीय भीम व्यापार संगठन की ओर से ग्यासपुरा शाहगंज स्थित सागर धर्मशाला में शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष राहुल सागर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस आयोजन के तहत करीब 300 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, रबड़, नोटबुक एवं स्कूल बैग भेंट किए गए, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।
संरक्षक सुभाष सागर, संजीव चौबे, विकास भारद्वाज, हेमंत भोजवानी, बंटी कर्दम, वीर प्रकाश बंटी, महेंद्र सागर, देवेंद्र सागर, मंजू सागर, मीनाक्षी सागर, सुरेंद्र कौर, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवमोहन सागर, उपासना सागर, हीरो राना, अवधेश आदि मौजूद रहे।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments