नवीन जैन ने एलआईसी कार्यालय में चलाया “राष्ट्र प्रथम अभियान”

आगरा, 22 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत तृतीय चरण में संजय प्लेस स्थित एलआईसी कार्यालय में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद ने कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आमजन से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
सांसद जैन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश केवल सरकार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही भारत आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनेगा। उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को अपनाने, ईंधन की बचत करने तथा अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए प्रेरित किया। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में देश को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस दौरान संयोजक राहुल जैन, संपर्क संयोजक सीए दीपिका मित्तल, मुकेश सोलंकी, प्रवीण कन्नौजिया, रोहित अली चिश्ती, नेहा गुप्ता, वंश अग्रवाल, बबीता पाठक, पार्षद सुषमा जैन, हिमांशु मिश्रा, कौशल वशिष्ठ, मनोज चौहान, शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाकांत प्रजापति, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments