आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जब्त की गईं 1056 अनधिकृत पानी की बोतलें
आगरा, 11 मई। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा अवैध एवं अनधिकृत खानपान सामग्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को 1056 अनाधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसटीएफ/आगरा कैंट निरीक्षण टीम ने ट्रेन संख्या 04125 सुबेदारगंज-मुंबई बांद्रा टर्मिनस में जांच के दौरान ये अनधिकृत पानी की बोतलें बरामद की। बोतलें रेलवे द्वारा अनुमोदित नहीं थीं।
जब्त की गई बोतलों को नियमानुसार कब्जे में लेकर पार्सल कार्यालय, ईदगाह में जमा करा दिया गया।
आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु नियमित जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें बलजीत सिंह (सीटीआई), गुलजार मोहम्मद (सीटीआई), इन्दीवर मिश्रा (टीटीआई), राकेश कुमार मीणा (टीटीआई), संजीव माथुर (टीटीआई) एवं हिमांशु द्विवेदी (सीसीटीसी) शामिल रहे।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments