आयकर विभाग में व्यापक तबादले, संजय कुमार लाल आगरा के नए पीसीआईटी-1, अनुपमकांत गर्ग सूरत भेजे गए
आगरा, 20 मई। आयकर विभाग ने देशभर में अनेक प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों (पीसीआईटी) समेत बड़ी संख्या वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए।
मंगलवार रात्रि को जारी तबादला सूची के अनुसार संजय कुमार लाल को आगरा का नया पीसीआईटी-1 बनाया गया है। अभी तक इस पर कार्य कर रहे अनुपमकांत गर्ग का तबादला सूरत कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त देशभर में प्रमुख पदों में भी बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वरिष्ठ कर अधिवक्ता अनिल वर्मा ने बताया कि इसके अलावा सुनीता यादव को आगरा में वरिष्ठ सीआईटी (डीआर) बनाया गया है। यह पद रिक्त चल रहा था। वरिष्ठ सीआईटी (डीआर) का ट्रिब्यूनल संबंधी क्षेत्राधिकार होता है।
_____________________________
Post a Comment
0 Comments