एत्मादपुर के मधुर कोल्ड स्टोरेज में आग

आगरा, 24 अप्रैल। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बुढ़िया के ताल के निकट स्थित मधुर कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि यह कोल्ड स्टोरेज एटा निवासी आर.एस. यादव का है और काफी समय से बंद पड़ा था। बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को खाली कर बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान लोहे की रॉड व सरिया काटते समय कटर से निकली चिंगारी दीवारों की साइड से लगी थर्माकोल पर गिरी, जिससे आग फैल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 
एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि मधुर कोल्ड स्टोरेज में आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड पहुंची थी। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा है। थर्माकोल में आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments