Agra News: खबरें आगरा की....
गंगा सप्तमी पर संकल्प जल सेवा का 14वें वर्ष में प्रवेश, लगाई प्याऊ
आगरा, 23 अप्रैल। गंगा सप्तमी के पर्व पर संकल्प सेवा संस्था की जल सेवा का 14वें वर्ष में प्रवेश हो जीएम इस अवसर पर एस.एन.मेडिकल कॉलेज की ओ पी डी-1 में एक निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ कर हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत गुप्ता (प्राचार्य एस एन मेडिकल कॉलेज), डॉ अशोक शिरोमणि (संरक्षक संकल्प सेवा संस्था), भूपेंद्र सिंह सोबती (प्रदेश अध्यक्ष फेम) एवं डॉ वीरेंद्र सिंह (प्रभारी ओ पी डी) थे।
संकल्प सेवा संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि विगत 14 वर्षों से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की जा रही है शीघ्र ही अन्य स्थानों पर शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ आर एस राणा, डॉ.राजीव उपाध्याय, डॉ.पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मवीर कौशिक, अर्जुन सिंह, शोभा मीणा, पवन शर्मा, अंशुल पंडित, मुरारी धाकरे, सलमान अब्बास आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
प्रधानाचार्य परिषद ने एडीएम को दिया ज्ञापन
आगरा, 23 अप्रैल। प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला को ज्ञापन देकर जिले के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की। चर्चा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा के सभी शिक्षकों के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ड्यूटी हेतु प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों के उन शिक्षकों का विवरण तीन दिन में उपलब्ध कराएं जिनकी जनगणना ड्यूटी इस कारण से नहीं लगाई गई है कि उनके नाम जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराए गए। प्रतिनिधिमंडल में नरेन्द्र कुमार लवानियाँ (अध्यक्ष), डॉ. मौ. जमीर (महामंत्री), ममता दीक्षित, अविनाश जैन, जोयस साइलस, प्रीति नागपाल, रामनाथ तिवारी, निखिलेन्द्र जैन उपस्थित रहे।
__________________________________________
सीताराम मंदिर की डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर लॉंच
आगरा, 23 अप्रैल। सीताराम मंदिर और माँ पीतांबरा दरबार के इतिहास पर बन रही डाक्यूमेंट्री फ़िल्म के पोस्टर का गुरुवार को वजीरपुरा स्थित मंदिर परिसर में विमोचन किया गया।
डॉक्यूमेन्ट्री ळ में मंदिर के ४०० वर्ष का इतिहास और मंदिर के कार्यकलापों का विवरण दिखाया गया है। फ़िल्म को लिखा और निर्देशित किया सूरज तिवारी ने। डी ओ पी सुनील राज, असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज शर्मा, पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंशु कर रहे हैं।
पोस्टर विमोचन में लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु, डॉ हरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष आई एम ए, सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय , महंत मुकेश शर्मा , चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल , डॉ संजीव नेहरू , मनोज अग्रवाल, फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी, विकास शर्मा, ऋषि तिवारी, हनी, राजपाल मिश्रा उपस्थित थे। फ़िल्म ग्लैमर लाइव फिल्म्स चैनल पर और मंदिर परिसर में प्रदर्शित की जाएगी।
__________________________________________
ई रिक्शा चालक भी बनते हैं हादसों का कारण
आगरा, 23 अप्रैल। राजा मंडी बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्र अमरनानी ने एक बयान में कहा है कि शहर में हो रहे सड़क हादसों का एक कारण बैटरी वाले ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा भी हैं । इनके एक सेकंड के अंदर किधर मोड़ देते हैं, कहां रोक देते हैं, स्पीड देते हैं कि पास में चलने वाला समझ ही नहीं पाता है और एक्सीडेंट हो जाते हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासन को ई। रिक्शा चालकों को भी हर एक महीने में ट्रेनिंग देनी चाहिए और ट्रेनिंग देने के बाद उनको एक टोकन देना चाहिए। कुछ चौराहे पर उनकी चेकिंग होनी चाहिए कि इन्होंने ट्रेनिंग ली है या नहीं ली है।
__________________________________________
‘मंगल दोष’ नाटक ने किया कुरीतियों पर वार
आगरा, 23 अप्रैल। सूरसदन प्रेक्षागृह में गुरुवार की सायं मंचित नाटक “मंगल दोष” ने समाज की कुरीतियों और दोहरे मापदंडों पर करारा प्रहार करते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरी प्रस्तुति में महिला कलाकारों ने दमदार अभिनय के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया और रूढ़ियों को चुनौती दी।
नाटक का लेखन एवं निर्देशन राहुल अचलेश गुप्ता ने किया। मंच पर श्वेता, निकेता, रश्मि, ऋतु, चाँदनी और रानू ने अपने स्वाभाविक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
__________________________________________
माता बगलामुखी जयंती पर पीके सेठी मंदिर में भंडारा
आगरा, 23 अप्रैल। माता बगलामुखी की जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन 24 अप्रैल को शाम सात बजे से मुस्तफा क्वार्टर स्थित गुरुजी पीके सेठी महाराज मंदिर में किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के प्रमुख सेवादार नितिन सेठी ने दी।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments