सपा ने फूंका संविधान बचाओ का बिगुल, व्यापारियों पर थोपे गए "ट्रेड टैक्स" के विरुद्ध भी आंदोलन की चेतावनी

आगरा, 12 अप्रैल। समाजवादी पार्टी ने मुखर होते हुए शहर में संविधान बचाओ का बिगुल फूंका और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। दूसरी समाजवादी व्यापार सभा ने नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर थोपे गए नए "ट्रेड टैक्स" के विरुद्ध आवाज उठाई।
सपा द्वारा निकाली गई संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित संविधान बचाओ साइकिल–मोटरसाइकिल यात्रा में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। 
प्रतापपुरा चौराहे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आगे बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खान को नमन करते हुए उनकी स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा प्रतापपुरा, सदर बाजार और छीपीटोला चक्कीपाट होते हुए बिजलीघर स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा तक पहुंची। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास एवं जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने यहां बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। 
रैली में पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, राहुल चतुर्वेदी, श्याम भोजवानी, विनय अग्रवाल, कादिर कुरैशी, सचिन चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, रवि मेहरा, मधुकर अरोड़ा, राहुल चौधरी, विजेंद्र प्रजापति, देवेंद्र राठौर, रामनरेश यादव, चौधरी फरहान, ठाकुर विजय, जमील खान, एड. नरेंद्र सिंह नन्द, नीरज कांत, नीटू यादव, शैलू यादव, मुन्ना खांन अल्वी, इमरान कुरैशी, जीशान अहमद, विजय यादव, प्रियंका चौहान, सुलेखा श्रीवास्तव, पूनम वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी व्यापार सभा ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक व प्रेस वार्ता में नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर थोपे गए ट्रेड टैक्स का विरोध किया। प्रदेश सचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व बेलगाम अफसरशाही शहर के उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। शहर से कई उद्योग व इंडस्ट्री अन्य शहरों में पलायन कर गए। जो बचे हैं वो भी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उस पर समस्त व्यापार पर नया कर ट्रेड टैक्स और पलीता लगाने का काम कर रहा है। 
बैठक में कहा गया कि इस टैक्स को वापस नहीं लिया गया, तो सपा व्यापार सभा पूरे शहर के व्यापारियों के साथ मिलकर जन-जागरण अभियान शुरू करेगी और सड़कों व चौराहों पर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शब्बीर अब्बास (सपा महानगर अध्यक्ष), विनय अग्रवाल (पूर्व प्रत्याशी, दक्षिण), राकेश अग्रवाल (प्रदेश सचिव), राहुल चतुर्वेदी (पूर्व मेयर प्रत्याशी), नितिन कोहली, सोमेश गुप्ता (व्यापार सभा अध्यक्ष) मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह जाटव, नितिन वर्मा, राजेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हरीश गुप्ता , हरेश अग्रवाल, संजय वर्मा, सुशांत गुप्ता संजय वर्मा पंकज अग्रवाल कयामुद्दीन राइन उपेंद्र सिंह आलोक वर्मा उपस्थित थे।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments