हादसा: यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी, 31 यात्री घायल

आगरा, 12 अप्रैल। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 31 से यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला और निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाई‑स्पीड डबल डेकर बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जिले की ओर जा रही थी। माइलस्टोन 76 पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब  100 यात्री सवार थे। इनमें 31 यात्री घायल हो गए। 
कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी यात्री बिहार के निवासी हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने बस नंबर BR02 PC 2291 को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments