डंपर ने ले ली पांच वर्षीया मासूम बालिका की जान

आगरा, 13 अप्रैल। थाना किरावली क्षेत्र के गांव गोपाऊ में सोमवार की सुबह तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने पांच वर्षीय मासूम बालिका की जान ले ली। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने किरावली-रायभा मार्ग पर जाम लगा दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे रायभा की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने गोपाऊ गांव के पास सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बालिका उन्नति को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि उन्नति की बुआ सड़क के दूसरी तरफ थी, उन्नति अपनी बुआ से मिलने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी उसी दौरान डंपर ने उन्नति को चपेट में ले लिया। उन्नति की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृत बच्ची के पिता पुष्पेन्द्र सिंह, जयपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। 
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किरावली-रायभा मार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। उन्होंने मृत बालिका के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की।
हादसे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी किरावली, दिव्या सिंह और एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत किया। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments