उड़नखटोले में विदा होकर आई दुल्हन तो देखने वालों का लग गया हुजूम!
आगरा, 26 अप्रैल। फतेहाबाद रोड पर स्थित ग्राम बमरौली कटारा में रविवार की सुबह विदा होकर एक दुल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्हें देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बमरौली कटारा निवासी दुष्यंत राना, रवेंद्र सिंह राना के पुत्र, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह राना के पौत्र हैं। उनकी बारात शनिवार को हाथरस जिले के सादाबाद के कंजौली गांव निवासी सतीश चंद्र की पुत्री अंजली के यहां गई थी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। रविवार को दुल्हन अंजली की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई और करीब 11:30 बजे वह अपनी ससुराल बमरौली कटारा पहुंची।
हेलीकॉप्टर के गांव में हैलीपेड पर उतरते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हा-दुल्हन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और बैंड-बाजे के साथ दुल्हन को घर तक लाया गया। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments