केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार, निर्यात बढ़ाने पर बैठक भी

आगरा, 26 अप्रैल। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने रविवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने करीब दो घंटे ताजमहल के अवलोकन में बिताए और स्मृतियों को संजोए रखने के लिए फोटो भी खिंचाए। इस दौरान एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ था। 
केंद्रीय मंत्री गोयल शनिवार की रात शहर में आ गए थे। वे रात आठ बजे पहुंचे और ताजमहल के पास स्थित होटल ओबेराय अमर विलास में रुके। केंद्रीय मंत्री सुबह छह से से आठ बजे तक ताजमहल में रहे। 
इसके बाद उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे से होटल अमर विलास में ही आयोजित निर्यातकों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में चर्म, खिलौनों, फार्मा और आयुष उद्योग से जुड़े निर्यातक शामिल हुए। 
बैठक में निर्यात बढ़ाने, वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा मजबूत करने और व्यापारिक बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की गई। 
इन क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी विचार किया गया।
ताजमहल भ्रमण और बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments